Video: फिल्म में इस एक्ट्रेस ने पहना 14 किलो सोने से जड़ा लहंगा
बॉलीवुड से टॉलीवुड की कलाकार आए दिन किसी न किसी बात को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। इन दिनों साउथ की 'ओम नमो वेंकटेशाय' फिल्म की एक्ट्रेस अपनी कॉस्ट्यूम को लेकर चर्चाओं में हैं।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड से टॉलीवुड के कलाकार आए दिन किसी न किसी बात को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। इन दिनों साउथ की 'ओम नमो वेंकटेशाय' फिल्म की एक्ट्रेस अपनी कॉस्ट्यूम को लेकर चर्चाओं में हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में 'ओम नमो वेंकटेशाय' का पहला लुक सामने आया है। एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल ने फिल्म के फर्स्ट लुक में जो लहंगा पहना हुआ है, वह 14 किलो सोने से बना हुआ है।
A video posted by Pragya Jaiswal (@jaiswalpragya) on Nov 21, 2016 at 11:44pm PST
प्रज्ञा जायसवाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फिल्म में अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लहंगे में 14 किलो सोना का इस्तेमाल होने की बात बताई है।
इसके अलावा प्रज्ञा ने फर्स्ट लुक को लेकर जो ट्वीट किया है उसमें एक #14kggoldlehenga भी दिया है। साथ ही लिखा है, 'ये है मेरा फर्स्ट लुक ओम नमो वेंकेटेस्या से। मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होने से खुश हूं।'
And heres my #FirstLook from #OmNamoVenkatesaya! Glad to be a part of this project!😇🙏#grace #beauty #14kggoldlehengahttps://t.co/MRn6CCiOtj
— Pragya Jaiswal (@itsmepragya) November 21, 2016
फिल्म में नागार्जुन, प्रज्ञा जायसवाल के साथ अनुष्का शेट्टी, सौरभ और विमला रामन भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म के निर्देशक के राघवेंद्र राव हैं। कंपनी साई कृपा एंटरटेनमेंट ने भी इस बात का दावा किया है कि फिल्म के पहले लुक में प्रज्ञा ने जो लहंगा पहना है वो 14 किलो का है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें