Video: निक के साथ वर्कआउट करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका सोनाली बोस की आगामी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी. इसमें उनके साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी हैं.
नई दिल्ली:
भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास और उनके अमेरिकन पॉप गायक पति निक जोनास, सॉन्ग राईटिंग कैंप में एक साथ वर्क आउट करते नजर आए. निक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैंप के समय का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह वर्क आउट कर रहे हैं. वीडियों में प्रियंका भी वर्कआउट करती दिख रही हैं.
निक ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "सॉन्ग राईटिंग कैंप, सामूहिक वर्कआउट."
जून में निक और प्रियंका, सोफी टर्नर और जो जोनास की दूसरी बार हुई शादी में शरीक हुए थे. प्रियंका सोनाली बोस की आगामी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी. इसमें उनके साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी हैं. वहीं निक आगामी फिल्मों 'मिडवे' और 'जुमांजी : द नेक्स्ट लेवल' में दिखेंगे.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें