..तो क्या अब दीपिका नहीं है 'रणवीर सिंह' बाजीराव की मस्तानी
बॉलीवुड में लव बर्ड दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का रिश्ता किसी से भी छिपा नहीं है। हाल ही में एक बार दोनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में है।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड में लव बर्ड दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का रिश्ता किसी से भी छिपा नहीं है। हाल ही में एक बार दोनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में है। बाजीराव मस्तानी की जबरदस्त केमिस्ट्री फिल्मी सेट के अलावा रियल लाइफ में भी देखने को मिली। काफी वक्त से दीपिका और रणवीर के ब्रेकअप की खबरें उठती रही फिलहाल रणवीर और दीपिका के रिलेशनशिप की चर्चाएं जोरों पर है।
ख़बरों के मुताबिक दीपिका और रणबीर ने अपनी राहें अलग कर ली है। दोनों के रिश्ते की डोर टूटने की वजह मनमुटाव नहीं है बल्कि काम के दबाव के चलते दोनों ने दूरियां बना ली है। हाल ही में रणवीर के बर्थडे पर अपनी नयी कार में अपनी कथित गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण नजर आईं।
खबरों के मुताबिक रणवीर सिंह दीपिका संग शादी कर घर बसाना चाहते थे लेकिन दीपिका पादुकोण अभी अपने करियर पर ध्यान देना चाहती है। दोनों के परिवार वाले भी चाहते थे कि दोनों घर बसा ले लेकिन रणवीर अब दीपिका को स्पेस देते-देते थक गए हैं। लिहाजा उन्होंने जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है।
रणवीर और दीपिका की जोड़ी एक बार फिर 'पद्मावती' में नजर आएंगे।
रणवीर के अलावा शाहिद-दीपिका भी
बता दें कि रणवीर इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में बिजी हैं। इस मूवी में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी नजर आएंगे।
दो बार सेट पर हुए हमले
फिल्म 'पद्मावती' कई बार मुशिकलों में पड़ चुकी है। जयपुर में शूटिंग के दौरान करणी सेना के लोगों ने फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ बदसलूकी की थी, जिसके बाद कोल्हापुर में इस फिल्म का सेट लगाया गया था। लेकिन यहां भी भंसाली के फिल्म के सेट को जला दिया गया।
इसके बाद एक बार फिर मार्च में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' के सेट पर एक बार फिर से हमला हुआ। करीब दो बजे के आसपास करीब 40-50 लोगों ने पद्मावती के सेट पर आगजनी का प्रयास किया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी
-
Sanatan Dharma: सनातन धर्म की बड़ी भविष्यवाणी- 100 साल बाद यह होगा हिंदू धर्म का भविष्य
-
Aaj Ka Panchang 25 April 2024: क्या है 25 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय