वीरे दी वेडिंग: दिल्ली शेड्यूल पूरा, करीना-सोनम ने जम कर की पार्टी, देखें तस्वीरें
करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर ने 'वीरे दी वेडिंग' का दिल्ली शेड्यूल पूरा कर लिया है। फिल्म की स्टार कास्ट पार्टी करती हुई नजर आ रही है।
नई दिल्ली:
जहां एक तरफ बॉलीवुड में प्री-दिवाली सेलिब्रेशन और पार्टीज का दौर शुरू हो गया है वही 'वीरे दी वेडिंग'की स्टार कास्ट भी पार्टी करती हुई नजर आ रही है। करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तस्लानिया ने अपनी फिल्म का दिल्ली में चल रहा शेड्यूल पूरा कर लिया है।
इस मौके पर फिल्म की टीम ने ग्रांड पार्टी की और खूब एन्जॉय किया।पार्टी में लीड एक्ट्रेस के अलावा फिल्म की प्रोड्यूसर और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर भी मौजूद रहीं। ये फिल्म चार दोस्तों की कहानी है।
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने पार्टी की तस्वीरेंअपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। जिसमें वे बता रही हैं कि दिल्ली की सर्दी शुरू होने से पहले टीम ने 'वीरे दी वेडिंग' का दिल्ली शेड्यूल पूरा कर लिया है।
A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara) on Oct 14, 2017 at 1:14pm PDT
A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara) on Oct 14, 2017 at 2:12pm PDT
दिल्ली में शूटिंग पूरी कर चुकी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की टीम जल्द ही मुंबई लौटेगी। बता दें, दिल्ली में फिल्म के काफी हिस्से की शूटिंग हुई है और शनिवार को रैप अप हुआ। इस फिल्म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं।
A post shared by sonamkapoor (@sonamkapoor) on Oct 14, 2017 at 12:58pm PDT
रिया ने अपने अकाउंट पर इस पार्टी की कुछ फोटोज भी शेयर कीं और दिल्ली का शेड्यूल खत्म होने की जानकारी दी। कुछ दिन पहले रिया कपूर ने मीडिया को दिए बयान में कहा था, 'दिल्ली एक अहम लोकेशन है। यह हमारी फिल्म के लिए एक आइडल लोकेशन है। '
This woman! ❤️ expand and read text. Fact. #VeereDiWedding @RheaKapoor @sonamakapoor @ShikhaTalsania #KareenaKapoorKhan pic.twitter.com/1niRXuWVlM
— Swara Bhasker (@ReallySwara) October 15, 2017
बता दें कि यह फिल्म करीना कपूर की बेटे तैमूर के जन्म के बाद की पहली फिल्म है। इसलिए इसे उनकी कमबैक फिल्म माना जा रहा है। आखिरी बार करीना, अर्जुन कपूर के साथ 'की एंड का' में नजर आई थी। उसके बाद वो तैमूर की जिम्मेदारियों में व्यस्त हो गयी थी।
पहली बार कैमरे के सामने रोते दिखे तैमूर अली, करीना कपूर को भी आई हंसी, देखें तस्वीरें
फिल्म के सेट पर करीना के साथ तैमूर भी कई बार नजर आ चुके हैं। ये भी अटकलें भी लगाई जा रही थी कि तैमूर भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं, लेकिन करीना ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया था।
आमिर खान के 'सीक्रेट्स' हुए आउट, देते हैं गालियां और नहाने से है परहेज
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह