logo-image

रिया सेन ने बॉयफ्रेंड संग चुपके से कर ली शादी, आखिर क्या थी वजह

पुणे के एक निजी समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन अपने बॉयफ्रेंड शिवम तिवारी के साथ शादी के बंधन में बंध गयी है।

Updated on: 18 Aug 2017, 04:34 PM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन अपने बॉयफ्रेंड शिवम तिवारी के साथ शादी के बंधन में बंध गयी है। पुणे के एक निजी समारोह में उन्होंने दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में सात फेरे लिए।

कुछ दिनों पहले ही रिया और शिवम के शादी करने की खबरें सामने आई थीं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बॉयफ्रेंड शिवम के साथ फोटो डाली थी। जिसकी वजह से दोनों के जल्द शादी करने की खबरें सामने आयी थी।

उनकी बहन राइमा सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर रिया की शादी की फोटो शेयर की।

 

A post shared by Raima Sen ✅ (@raimasen) on Aug 18, 2017 at 12:47am PDT

वैसे फिल्मी गलियारों में इस बात की भी चर्चा है, रिया की इस तरह की से अचानक शादी करने की वजह उनकी प्रेग्नेंसी हैं। हालांकि इस खबर का कोई पुख्ता आधार नहीं है पर बॉलीवुड में ऐसी अटकलों का बाजार गर्म है।

रिया सेन फिलहाल एकता कपूर के वेब सीरीज रागिनी MMS 2.2 की शूटिंग में बिजी है। रिया ने कई बॉलीवुड फिल्में जैसे स्टाइल, दिल विल प्यार व्यार, झनकार बीट्स, तेरे मेरे फेरे में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई क्षेत्रीय भाषाओँ की फिल्मों में भी काम किया है।

 

Popping the frikkin ' corn #comingsoon #webeseries #ALT #balaji #friendsday 🍿🤷🏼‍♀️🔜

A post shared by Riya Sen Dev Varma (@riyasendv) on Jul 29, 2017 at 7:37pm PDT

बता दें कि रिया फेमस एक्ट्रेस सुचित्रा सेन की पोती और एक्ट्रेस मुनमुन सेन की बेटी हैं। उनकी बहन राइमा सेन भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। 1991 में आई फिल्म विषकन्या के जरिए रिया ने बॉलीवुड में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर डेब्यू किया था।

16 साल की उम्र में फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो याद पिया की आने लगी के जरिए उन्हें पहचान मिली थी। अपने फिल्मी करियर में पहली सफलता उन्हें 2001 में आई फिल्म स्टाइल से मिली थी।

और पढ़ें: फैंस की भीड़ देख भौचक्की रह गयी सनी लियोनी, वीडियो देखकर आपके भी उड़ जायेंगे होश