प्रिया प्रकाश की अदाओं पर ऋषि कपूर भी फिदा, ट्विटर पर फीलिंग्स शेयर करते ही हुए ट्रोल
ऋषि कपूर को 18 साल की प्रिया की तारीफ करना काफी महंगा साबित हुआ, क्योंकि उनके इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर उन्हें लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।
नई दिल्ली:
मलयाली फिल्म 'उरु अदार लव' (Oru Adaar Love) के रोमांटिक सॉन्ग 'मनिका मलाराया पूवी' में प्रिया प्रकाश की अदाओं ने लोगों को दीवाना बना दिया। उनकी खूबसूरत बड़ी-बड़ी आंखों का नशा अब बॉलीवुड पर भी चढ़ता नजर आ रहा है। उनकी फैंस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार ऋषि कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में प्रिया प्रकाश की काफी तारीफ करते हुए कहा कि आप मेरे समय में क्यों नहीं थीं?
ऋषि ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं इस लड़की प्रिया वारियर के स्टारडम को लेकर भविष्यवाणी करता हूं। उनके एक्सप्रेशन बहुत ही अच्छे हैं, नखरेबाज होते हुए भी इनोसेंट हैं। माई डियर प्रिया.. आप अपने आयु वर्ग के लोगों को कड़ी चुनौती देने जा रही हैं। ईश्वर आपका साथ दे और आप अच्छा करें। साथ ही उन्होंने मजाक करते हुए पूछा कि मेरे समय में नहीं आई आप क्यों?'
I predict huge Stardom for this girl. Priya Warrier. So expressive,coy coquettish yet innocent. My dear Priya, you going to give all others in your age group a run for their money. God Bless and the best to you! Mere time mein naheen ayeen aap! Kyon? Lol pic.twitter.com/laYL1YE3Me
— Rishi Kapoor (@chintskap) February 16, 2018
हालांकि ऋषि को 18 साल की प्रिया की तारीफ करना काफी महंगा साबित हुआ, क्योंकि उनके इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर उन्हें लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।
और पढ़ें: #OruAdaarLove: प्रिया वारियर के गाने 'माणिक्य मलराया पूवी' के खिलाफ मुंबई में विरोध-प्रदर्शन
बता दें कि प्रिया वारियर केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं। वह अभी बी.कॉम की पढ़ाई कर रही हैं। प्रिया 'Oru Adaar Love' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। इस मूवी के गाने 'Manikya Malaraya' का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
इंटरनेट सनसनी प्रिया के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने गूगल पर मोस्ट सर्च्ड सेलेब्रिटी होने का खिताब हासिल कर लिया है और सनी लियोनी को पटखनी देकर यह खिताब अपने नाम किया है। वहीं उनके गाने को यू-ट्यूब पर लाखों लोग देख चुके हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी