logo-image

Raksha Bandhan 2018: अर्जुन कपूर ने अंशुला-ख़ुशी के लिए लिखा खास मैसेज, सोनम और जान्हवी की खींची टांग

श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने धड़क से बॉलीवुड में नई पारी की शुरुआत की। हाल ही में लक्मे फैशन वीक में जान्हवी रैंप पर जलवे बिखेरते हुए नज़र आई।

Updated on: 25 Aug 2018, 04:57 PM

मुंबई:

श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने 'धड़क' से बॉलीवुड में नई पारी की शुरुआत की। हाल ही में लक्मे फैशन वीक में जान्हवी रैंप पर जलवे बिखेरते हुए नज़र आई। इस खास मौके पर अंशुला और ख़ुशी जान्हवी को चीयर करने पहुंची। इसी बीच अर्जुन कपूर ने अपनी बहनों की तस्वीर शेयर कर उनके लिए मज़ेदार मैसेज लिखे। रक्षाबंधन के मौके पर कपूर बहनों के भाई अर्जुन कपूर टांग खीचते हुए नज़र आये। अंशुला और ख़ुशी की तस्वीर शेयर करते हुए अर्जुन ने दोनों को शो स्टॉपर बताया। उन्होंने लिखा, 'कृपया, सोनम कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर, जाह्न्वी कपूर और शनाया कपूर को दरकिनार कर दें। हमारे परिवार के पास शहर में दो नए फैशन विद्रोही हैं।' साथ ही कहा कि उन्हें अपनी बहनों पर गर्व है। तस्वीर में ख़ुशी और अंशुला काफी खूबसूरत और ग्लैमरस नज़र आईं।

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on Aug 24, 2018 at 10:01am PDT


अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में जान्हवी की फोटो शेयर कर उनकी टांग खींची। इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने सोनम कपूर की भी फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, 'जान्हवी की उस समय की अभिव्यक्ति, जब वह इस बात के बहाने करती है कि उसे भोजन के बदले व्यायाम पसंद है। जाहिर है, यह रक्षा बंधन का वीकेंड है।'

श्रीदेवी के गुज़र जाने के बाद जान्हवी और ख़ुशी अर्जुन कपूर के और करीब आ गए है। कई मौके पर अर्जुन अपनी बहनों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव नज़र आते है। मनोरंजन गलियारों से आई खबरों के मुताबिक, कुछ दिन पहले जान्हवी नेखुलासा किया था की पहली बार वह और ख़ुशी अर्जुन को राखी बांधेगी।

और पढ़ें: 'नमस्ते इंग्लैंड' के प्रमोशन पर परिणीति चोपड़ा ने पहनी ऐसी ड्रेस, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, मिलने लगी नसीहतें

सोनम की शादी से पहले अर्जुन कपूर उन्हें परेशान करते हुए नज़र आये थे। वायरल वीडियो में वीडियो में रिया कपूर, सोनम कपूर, अंशुला कपूर, अर्जुन कपूर दिखाई दे रहे है। वीडियो में अर्जुन कहते है कि ऐसा लग रहा है वीरे दी वेडिंग लाइव देख रहा हूंऔर कितनी तारीफें चाहिए तुम्हे।

वर्कफ़्रंट की बात करें तो, अर्जुन कपूर 'नमस्ते इंग्लैंड' में नज़र आएंगे। 'नमस्ते इंग्लैंड' अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म 'नमस्ते लंदन' का सीक्वल है। विपुल अमृतलाल शाह की 'नमस्ते इंग्लैंड' में जसमीत और परम की जीवन यात्रा को दिखाया गया है।  'नमस्ते इंग्लैंड' 19 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी। इसके अलावा अर्जुन और परिणीति 'संदीप और पंकी फरार' में फिर से साथ दिखाई देंगे।