logo-image

प्रियंका चोपड़ा का पुराना वीडियो हुआ वायरल, अज़ान की कर रही है तारीफ

प्रियंका चोपड़ा का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हुई पुरानी वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अज़ान की तारीफ कर रही है।

Updated on: 20 Apr 2017, 07:49 AM

नई दिल्ली:

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्‍यूयॉर्क में हैं और अगले हफ्ते भारत लौट रही है। 

उनकी इस वीडियो को हाल ही में उठे अजान विवाद से जोड़ा जा रहा है। दरअसल वायरल हुई पुरानी वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अज़ान की तारीफ कर रही है। 

यह वीडियो तब का है जब प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'गंगाजल' की शूटिंग के दौरान भोपाल में थीं। रिपोर्टर्स से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें अज़ान की आवाज बेहद पसंद है और भोपाल में वह शाम को अज़ान के वक़्त का इंतजार करती है।  

उन्‍हें भोपाल की शाम बहुत पसंद है क्‍योंकि शाम को चारों तरफ से अज़ान की आवाज आती है। प्रियंका की इस पुरानी वीडियो को सोनू निगम के ट्वीट के साथ जोड़ा जा रहा है और यह सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।  

और पढ़ें: सोनू निगम के लिए बढ़ी मुसीबत, मराठवाड़ा में सोनू निगम के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज

सोनू निगम इन दिनों अपने ट्वीट के लिए विवादों में घिरे हुए है। 

सोनू निगम ने ट्वीट में धार्मिक सथल पर लाउडस्पीकर को लेकर सवाल उठाया था। उनके इस ट्वीट को लेकर कई लोग उनके समर्थन में उतरे वही दूसरी तरफ उनके इस बात की आलोचना भी हुई। 

प्रियंका चोपड़ा से पहले एक्टर सोनू सूद को इस मामले में खींच लिया था। दरअसल कन्फूजन के चलते सोनू निगम की बजाए सोनू सूद को इस विवाद में खींच लिया था। 

और पढ़ें: 'अमर अकबर एंथनी' पर किताब देख खुश हूं, 'अमिताभ'