प्रियंका चोपड़ा ने पहनी ब्लाउज लेस साड़ी, ट्रोलर्स ने लिखा- पगला गई है..
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं.
नई दिल्ली:
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने पत्रिका कवर के लिए अपने 'देसी गर्ल' के अवतार को फिर से जिंदा किया. फिल्म 'दोस्ताना' के अपने गीत 'देसी गर्ल' के बाद से 'देसी' टैग उनके नाम से जुड़ गया.
अमेरिकन मैगजीन इनस्टाइल के जुलाई 2019 के अंक के लिए एक फोटो शूट के दौरान डिजाइनर तरुण तहिलियानी की सुनहरी साड़ी पहने प्रियंका अपनी पीठ पर हाथ फेरती नजर आई.
प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरों को शेयर किया, जिसमें विभिन्न प्रकार की साड़ियों में उनके 'देसी' लुक को देखा जा सकता है. लेकिन उनकी पीठ की तस्वीर सबसे ज्यादा चर्चा में रही. यहां तक कि उनके पति निक जोनास भी प्रियंका की तस्वीर पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं सके. निक ने तस्वीर पर फायर इमोजीस पोस्ट किए.
लेकिन प्रियंका अपनी इस तस्वीर को लेकर ट्रोल हो रही हैं क्योंकि उन्होंने साड़ी के साथ ब्लाउज नहीं पहना और बैकलेस पोज देती नजर आईं. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा 'आप पर शर्म आती है. मत भूलो कि आप भारतीय महिला हो.' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- एक दम से पगला गई है पीसी...
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं. प्रियंका के अलावा इस फिल्म में फरहान अख्तर और दंगल गर्ल जायरा वसीम भी मुख्य भूमिका में होंगे.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य