राष्ट्रपति कोविंद ने मुंबई में लता मंगेशकर से की मुलाकात, जानें क्यों
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मशहूर गायिका और भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर से रविवार को दक्षिण मुंबई में उनके घर में मुलाकात की और उन्हें अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं.
नई दिल्ली:
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मशहूर गायिका और भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर से रविवार को दक्षिण मुंबई में उनके घर में मुलाकात की और उन्हें अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं. कोविंद राज भवन में भूमिगत ‘बंकर म्यूजियम’ का उद्घाटन करने शहर में आए हुए थे.
उन्होंने टि्वटर पर लिखा, ‘लता मंगेशकर जी से मुंबई में उनके आवास पर मिलकर प्रसन्न हूं. उन्हें अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं। भारत का गौरव लता जी ने अपने भावपूर्ण मधुर संगीत से हमारी जिंदगियों में मिठास भर दी। वह अपनी सादगी और इनायत से हमें प्रेरित करती रही हैं.'
लता मंगेशकर जी से आज उनके निवास पर मिलकर प्रसन्नता हुई। उनके स्वस्थ जीवन के लिए मैंने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 18, 2019
लता जी भारत का गौरव हैं। उनके मर्मस्पर्शी गीत हमारे जीवन में मधुरता घोलते रहे हैं। उनकी प्रेरणादायी सादगी और सौम्यता हम सबको प्रभावित करती रही है — राष्ट्रपति कोविन्द pic.twitter.com/vBrFPNTAlp
इसे भी पढ़ें:ऋतिक रोशन को मिला 'मोस्ट हैंडसम मैन' का खिताब, बोले-कोई उपलब्धि नहीं
इसके जवाब में 89 वर्षीय गायिका ने ट्वीट किया, ‘नमस्कार, हमारे देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी जब आत्मीयता से आए और मेरे आवास पर मुझसे मुलाकात की तो मैंने काफी सम्मानित महसूस किया. मैं आभारी हूं. सर, आपने हमें गौरवान्वित किया.'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह