logo-image

'मेंटल है क्या' का फर्स्ट लुक आउट, राजकुमार राव और कंगना रनौत की फिर दिखेगी केमिस्ट्री

राजकुमार राव और कंगना रनौत 'क्वीन' के बाद एक बार फिर स्क्रीन पर नजर आएंगे। उनकी फिल्म 'मेंटल है क्या' का फर्स्ट लुक आउट हो गया है।

Updated on: 05 Mar 2018, 12:04 PM

मुंबई:

राजकुमार राव और कंगना रनौत 'क्वीन' के बाद एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे। उनकी फिल्म 'मेंटल है क्या' का फर्स्ट लुक आउट हो गया है।

इस फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं। इसे प्रकाश कोवेलामुडी डायरेक्ट करेंगे। फिल्म की कहानी कनिका ढिल्लो ने लिखी है। यह एक एंटरटेनिंग थ्रिलर मूवी है। खबरों की मानें तो दोनों के ही कैरेक्टर अलग हटकर होंगे।

एकता कपूर ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, 'मेंटल है क्या.. पागलपन का जश्न है। यह फिल्म हर इंसान में मौजूद कमियों को लेकर है। मैं कंगना और राजकुमार के साथ काम करने के लिए बेहद उत्सुक हूं।'

ये भी पढ़ें: Oscar 2018: 'द शेप ऑफ वॉटर' बनी इस साल की बेस्ट फिल्म

फिल्म का पहला पोस्टर ही काफी अनोखा है। कंगना और राजकुमार अजीबोगरीब हरकत करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने शुरू होगी।

बता दें कि कंगना इन दिनों 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसके पहले उनकी 'सिमरन' मूवी रिलीज हुई थी। वहीं राजकुमार 'न्यूटन' में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

ये भी पढ़ें: 'बिग बॉस सीजन 9' की इस जोड़ी ने गुपचुप की शादी, देखें तस्वीरें