logo-image

बेटे की मां बनी कंगना रनौत की बहन रंगोली, रखा ये प्यारा सा नाम

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल एक बेटे की मां बन गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए ट्विटर पर बेटे की तस्वीर शेयर की।

Updated on: 16 Nov 2017, 07:19 PM

नई दिल्ली:

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल एक बेटे की मां बन गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए ट्विटर पर अपने बेटे की तस्वीर शेयर की। रंगोली की शादी 2011 में बिजनेसमैन अजय चंदेल के साथ हुई थी और दोनों ने अपने बेटे का नाम 'पृथ्वी राज' रखा है।

ट्विटर पर रंगोली ने अपने बेटे और अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक उनके बेटे का कोलाज है और दूसरी में रंगोली ने अपने बेटे के साथ खुद नजर आ रही है। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'लिटिल मंचकिन'। 

कंगना अभी अपने भतीजे मिली है या नहीं, ये अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि ऋतिक रोशन के साथ उनके विवाद के दौरान रंगोली काफी चर्चा मे रही। बता दें कि रंगोली 2014 से कंगना की मैनेजर के तौर पर भी काम करती है।

इस दौरान दोनों के बीच मतभेद की खबर भी आई थी। हालांकि रंगोली ने एक बायन जारी कर साफ किया था कि, प्रेग्नेंसी के कारण वो अभी आराम पर हैं। उनके और कंगना के बीच कोई विवाद नहीं है।

इसे भी पढ़ें: आर माधवन की इस फोटो पर लड़कियां दे रही है 'काला टीका' लगाने की सलाह