धोनी के संन्यास लेने की खबरों पर लता मंगेशकर ने की इमोशनल अपील, बोलीं- ऐसा मत सोचिए
धोनी से संन्यास नहीं लेने का अनुरोध करने के अलावा भारत रत्न लता ने भारतीय टीम को ' आकाश के उस पार भी आकाश है' एक गाना भी समर्पित किया है.
नई दिल्ली:
क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मैंच में भारत, न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो चुका है. इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहें हैं कि महेंद्र सिंह धोनी संन्यास लेने वाले हैं. फिलहाल अब धोनी के संन्यास लेने की खबर पर सुरों की मलिका और मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से संन्यास नहीं लेने का अनुरोध किया है.
लता ने ट्विटर पर लिखा, "नमस्कार धोनी जी. आज कल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं. कृपया आप ऐसा मत सोचिए. देश को आपके खेल की जरूरत है और ये भी अनुरोध है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइए."
Namaskar M S Dhoni ji.Aaj kal main sun rahi hun ke Aap retire hona chahte hain.Kripaya aap aisa mat sochiye.Desh ko aap ke khel ki zaroorat hai aur ye meri bhi request hai ki Retirement ka vichar bhi aap mann mein mat laayiye.@msdhoni
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) July 11, 2019
धोनी से संन्यास नहीं लेने का अनुरोध करने के अलावा भारत रत्न लता ने भारतीय टीम को ' आकाश के उस पार भी आकाश है' एक गाना भी समर्पित किया है.
Kal bhalehi hum jeet na paaye ho lekin hum haare nahi hain.Gulzar sahab ka cricket ke liye likha hua ye geet main hamari team ko dedicate karti hun. https://t.co/pCOy7M1d1Y
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) July 11, 2019
उन्होंने अपने दूसरे ट्विट में कहा, "कल भले ही जीत ना पाए हो, लेकिन हम हारे नहीं हैं. गुलजार साहब का क्रिकेट के लिए लिखा हुआ यह गीत 'आकाश के उस पार भी आकाश है' मैं हमारी टीम को समर्पित करती हूं."
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह