कंगना रनौत ने कहा- रितिक रोशन बदतमीजी के लिए मांगे माफी
कंगना ने कहा कि उसे (रितिक) यहां बुलाइएं और उससे एक सवाल पूछिए, क्योंकि मैंने नोटिस नहीं भेजा था। इस दौरान कंगना काफी इमोशनल नजर आईं।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड में कुछ कंट्रोवर्सी ऐसी होती हैं, जो शायद ही कभी खत्म हो पाएंगी। ऐसी ही एक कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत और रितिक रोशन के बीच भी है, जो कुछ समय तक शांत रहने के बाद एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है।
दोनों के अफेयर की खबरें बॉलीवुड गलियारों में काफी समय तक गर्म रही हैं। हाल ही में एक न्यूज चैनल में कंगना ने तल्ख लहजे में रितिक रोशन से माफी की मांग की है।
कंगना ने कहा कि उसे (रितिक) यहां बुलाइएं और उससे एक सवाल पूछिए, क्योंकि मैंने नोटिस नहीं भेजा था। इस दौरान कंगना काफी इमोशनल नजर आईं। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि उसने मेरे सभी ई-मेल लीक कर दिये हैं, जिसे लोग चटकारे लेकर पढ़ते हैं।
और पढ़ें: बिग बॉस 11 में ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी में हंगामा करने वाली मॉडल आएंगी नजर
'रंगून' की अभिनेत्री ने कहा कि मैंने इतनी बेइज्जती सही है, जिसका कोई हिसाब नहीं है। ईमेल लीक होने की वजह से मैं काफी तनाव मे थी। मैं उन दिनों काफी इमोशनल थी।
'क्वीन' फिल्म की एक्ट्रेस ने रितिक पर हमलावर होते हुए कहा कि मेरे नाम पर घटिया और वाहियात मेल रिलीज किए गए। इस बदतमीजी के लिए उन्हें मुझे माफी मांगनी होगी।
बता दें कंगना रनौत जल्द ही हंसल मेहता की फिल्म 'सिमरन' में नजर आने वाली हैं।
और पढ़ें: करण जौहर ने एक बार फिर शेयर की रूही और यश की तस्वीर
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य