गणेश चतुर्थी 2018: 'सुई धागा' की टीम ने बनाई बप्पा की इको-फ्रेंडली मूर्ति, देखें वीडियो
गणेश चतुर्थी के अवसर पर गुरुवार को आगामी फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' की टीम ने धागे का इस्तेमाल कर भगवान गणेश की इको-फ्रेंडली मूर्ति बनाई है।
मुंबई:
गणेश चतुर्थी के अवसर पर गुरुवार को आगामी फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' की टीम ने धागे का इस्तेमाल कर भगवान गणेश की इको-फ्रेंडली मूर्ति बनाई है। फिल्म के मुख्य कलाकार अनुष्का शर्मा और वरुण धवन ने मूर्ति की कई तस्वीरों को साझा किया। अनुष्का ने ट्वीट किया, 'धागे से बने खूबसूरत पर्यावरण-अनुकूल बप्पा के साथ इस शुभ अवसर का जश्न मनाते हुए। गणेश चतुर्थी।'
फिल्म में मौजी नाम केएक दर्जी की भूमिका निभा रहे वरुण ने मूर्ति बनाने का तरीका बताते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है।
Watch how @AnushkaSharma surprises me. The #suidhaaga team made a bio degradable #Ganapati. #GANPATIBAAPAMORIYAA pic.twitter.com/A9KJhrmFkp
— Varun MAUJI Dhawan (@Varun_dvn) September 13, 2018
उन्होंने लिखा, 'देखिए कि अनुष्का शर्मा ने मुझे कैसे चौंकाया। 'सुई धागा' की टीम ने बायो डिग्रेडेबल गणपति बप्पा बनाए हैं। आइए इस साल इको फ्रेंडली गणपति का जश्न मनाएं।'
ये भी देखें: गणेश चतुर्थी 2018: बॉलीवुड सितारों ने बप्पा का किया स्वागत, अनोखे तरीके से दी बधाई
इस फिल्म को मनीष शर्मा और शरत कटारिया के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्माता-निर्देशक जोड़ी ने बनाया है। इससे पहले यह मिलकर 'दम लगा के हईशा' बना चुके हैं। यह फिल्म 28 सितंबर 2018 को रिलीज होगी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 29 March 2024: क्या है 29 मार्च 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Vastu Tips for Car Parking: वास्तु के अनुसार इस दिशा में करें कार पार्क, किस्मत बदलते नहीं लगेगा देर
-
Importance of Aachman: हिन्दु धर्म में आचमन का क्या मतलब है? जानें इसके महत्व, विधि और लाभ