Filmfare 2020: गली बॉय का रहा जलवा, 10 पुरस्कार किए अपने नाम
65वें फिल्मफेयर (Filmfare 2020) अवॉर्ड्स 2020 में जोया अख्तर (Zoya Akhtar) की फिल्म 'गली बॉय' छाई रही. 13 वर्गों में नामित इस फिल्म ने अपने नाम 10 अवॉर्ड किए.
मुंबई:
65वें फिल्मफेयर (Filmfare 2020) अवॉर्ड्स 2020 में जोया अख्तर (Zoya Akhtar) की फिल्म 'गली बॉय' छाई रही. 13 वर्गों में नामित इस फिल्म ने अपने नाम 10 अवॉर्ड किए. इसे बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला, जबकि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को इसी फिल्म के लिए 'बेस्ट ऐक्टर इन ए लीडिंग रोल' के पुरस्कार से नवाजा गया. इसके अलावा फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' के लिए अनन्या पांडे ने बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड जीता, जबकि फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' के लिए अभिमन्यु दशानी को बेस्ट डेब्यू मेल का अवॉर्ड मिला. 'गली ब्वॉय' और 'कबीर सिंह' ने बेस्ट म्यूजिक अलबम का अवॉर्ड अपने नाम किया. बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड अमृता सुभाष को मिला. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड सिद्धार्थ चतुर्वेदी के हिस्से आया.
फिल्मफेयर अवार्ड विजेताओं की पूरी सूची
बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल (मेल)- रणवीर सिंह (गली बॉय)
बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल (फीमेल)- आलिया भट्ट (गली बॉय)
बेस्ट फिल्म पॉप्युलर: गली बॉय
बेस्ट डायरेक्टर: जोया अख्तर (गली बॉय)
बेस्ट फिल्म क्रिटिक चॉइस: आर्टिकल 15
बेस्ट ऐक्टर क्रिटिक चॉइस: आयुष्मान खुराना, आर्टिकल 15
बेस्ट ऐक्ट्रेस क्रिटिक चॉइस: भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू (सांड की आंख)
बेस्ट डेब्यू एक्टर (फीमेल): अनन्या पांडे (स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2)
बेस्ट डेब्यू एक्टर (मेल): अभिमन्यू दसानी (मर्द को दर्द नहीं होता)
बेस्ट लिरिक्स: अपना टाइम आएगा (डिवाइन और अंकुर तिवारी)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): कलंक नहीं (अरिजीत सिंह, कलंक)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर(फीमेल): घूंघरू टूट गए (शिल्पा राव, वॉर)
बेस्ट ओरिजनल स्टोरी: अनुभव सिन्हा और गौरव सोलंकी (आर्टिकल 15)
लाइफ टाइम अचीवमेंट्स अवॉर्ड: रमेश सिप्पी
अवॉर्ड ऑफ एक्सिलेंस इन सिनेमा: गोविंदा
आरडी वर्मन अवॉर्ड फॉर अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट: साश्वत सचदेव, (उरी, द सर्जिकल स्ट्राइक)
बेस्ट म्यूजिक एल्बम: 'गली बॉय' और 'कबीर सिंह'
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: आदित्य धर (उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक)
बेस्ट ऐक्टर सपॉर्टिंग रोल (मेल): सिद्धांत चतुर्वेदी (गली बॉय)
बेस्ट ऐक्टर सपॉर्टिंग रोल (फीमेल): अमृता सुभाष (गली बॉय)
बेस्ट स्क्रीनप्ले: रीमा कागती और जोया अख्तर (गली बॉय)
बेस्ट डायलॉग: विजय मौर्या (गली बॉय)
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Types Of Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष क्या है? यहां जानें इसके प्रभाव और प्रकार के बारे में