दिया मिर्जा, मनोज बाजपेई ने भारतीयों से वैश्विक जलवायु हड़ताल में भाग लेने का आग्रह किया
मुंबई के नागरिक निकाय के प्रस्तावित मेट्रो कार शेड परियोजना के लिए आरे कॉलोनी में 2,700 पेड़ काटने के फैसले के विरोध में कई बॉलीवुड सितारे आगे आएं हैं.
नई दिल्ली:
मुंबई मेट्रो के लिए आरे जंगल के विनाश का विरोध करने वाली बॉलीवुड हस्तियों में मनोज बाजपेई और दिया मिर्जा भी शामिल हो गए हैं. दोनों कलाकारों ने न केवल सरकार के आरे जंगल को नष्ट कर वहां मेट्रो कार शेड बनाने के फैसले का विरोध किया, बल्कि गुरुग्राम में रियल एस्टेट परियोजनाओं और मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए ग्रीन कवर को नष्ट करने के खिलाफ भी आवाज उठाई.
दोनों कलाकारों ने गुरुवार की सुबह ट्वीट कर कहा, " 'विकास' के लिए ग्रीन कवर को नष्ट करने वाली मुंबई में आरे जंगल, गुरुग्राम में अरावली पहाड़ियां, बुलेट ट्रेन परियोजना के विनाशकारी परिणाम होने जा रहे हैं. अब वक्त है कि हम इसके खिलाफ हड़ताल करें. अपने शहर में 20-17 सितंबर को हैशटेगग्लोबलक्लाइमेटस्ट्राइकइंडिया में शामिल हों."
मुंबई के नागरिक निकाय के प्रस्तावित मेट्रो कार शेड परियोजना के लिए आरे कॉलोनी में 2,700 पेड़ काटने के फैसले के विरोध में कई बॉलीवुड सितारे आगे आएं हैं.गुरुग्राम में, भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की सरकार ने अरावली की पहाड़ियों में 60,000 एकड़ जंगल की जमीन का आवंटन रियल एस्टेट परियोजनाओं के विकास के लिए किया है.
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 54,000 मैग्रोंव के पौधों को नष्ट करने की तैयारी है. हैशटेगग्लोबलक्लाइमेटस्ट्राइकइंडिया अभियान में लोगों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे 20 से 27 सितंबर के बीच अपने घरों और कार्यस्थलों से बाहर निकलें और पर्यावरण के विनाश का विरोध करें.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Daughter : निसा के बर्थडे से पहले इमोशनल हुईं काजोल, बेटी के लिए बयां किया प्यार
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, होगी सीरीयस सर्जरी, काम छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे पति
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य