Video: 'निर्भया' पर बनेगी फिल्म, अगले साल इस दिन होगी रिलीज
महिलाओं के खिलाफ अत्याचार आज देश में चर्चा के प्रमुख विषयों में से एक है
नई दिल्ली:
निर्देशक शरीक मिन्हाज का कहना है कि उनकी फिल्म 'दिल्ली बस' उस युवा पेशेवर लड़की को श्रद्धांजलि है, जो 2012 में बर्बर सामूहिक दुष्कर्म के बाद निर्भया के रूप में जानी गई. शरीक की फिल्म 16 दिसंबर, 2016 को नई दिल्ली में चलती बस में एक लड़की के साथ निर्दयता से हुए सामूहिक दुष्कर्म के बारे में है.
शरीक ने एक बयान में कहा है, "महिलाओं के खिलाफ अत्याचार आज देश में चर्चा के प्रमुख विषयों में से एक है. इसलिए, हमने (कुछ) ऐसा बनाने के बारे में सोचा, जिससे समाज में बदलाव आए और जो कलात्मक तरीके से समस्याओं को उजागर करे."
उन्होंने कहा, "हम इसे निर्भया को समर्पित करना चाहेंगे, जिसने अपनी जिदंगी और सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी. हम अपनी फिल्म के जरिए उसे श्रद्धांजलि दे रहे हैं."
अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म में दिव्या सिंह, नीलिमा अजीम, संजय सिंह आदि कलाकार हैं.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य