'टाइगर जिंदा है': जातिवादी टिप्पणी करने पर सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज
टीवी शो के दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए सलमान खान और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज हुई है।
नई दिल्ली:
विवादित जातिवादी टिप्पणी करने के मामले में सलमान खान और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
टीवी शो के दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए दोनों के खिलाफ अब मुंबई में शिकायत दर्ज कर ली गई है। दोनों के खिलाफ दिल्ली के गांधीनगर थाने में भी शिकायत दर्ज हो चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो 'टाइगर जिंदा है' के प्रमोशन के वक्त का है।
दोनों ने बातचीत के दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उनकी टिप्पणी पर वाल्मीकि समाज एक्शन कमेटी के दिल्ली अध्यक्ष ने पश्चिम दिल्ली के डीसीपी को शिकायत पत्र सौंपा है।
Mumbai: Complaint registered against Salman Khan & Shilpa Shetty Kundra for humiliating & insulting the entire community of scheduled caste by using the word 'Bhangi' in a TV show.
— ANI (@ANI) 23 December 2017
वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष संजय गहलोत का कहना है कि सलमान खान देश के बड़े सेलेब्रिटी हैं। लोग उन्हें फॉलो करते हैं। ऐसे में एक निजी चैनल पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर विशेष समुदाय को ठेस पहुंचाई है। ऐसे में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
जयपुर के राजमंदिर सिनेमाहॉल पहुंचे वल्मीकि समाज के लोगो ने सलमान ख़ान और शिल्पा शेट्टी के बयान के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया था।
और पढ़ें: 'टाइगर जिंदा है': सलमान खान-शिल्पा शेट्टी के कमेंट पर भड़का वाल्मीकि समाज, फिल्म के खिलाफ किया विरोध
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य