logo-image

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' होंगी डॉक्टरेट डिग्री से सम्मानित, 5 साल बाद होगी घर वापसी

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही डॉक्टरेट होने वाली है। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में प्रियंका चोपड़ा को डॉक्टरेट डिग्री से सम्मानित किया जाएगा।

Updated on: 23 Dec 2017, 01:53 PM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही डॉक्टरेट होने वाली है। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में प्रियंका चोपड़ा को डॉक्टरेट डिग्री से सम्मानित किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि प्रियंका का सम्मान बरेली यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डॉ. केशव कुमार अग्रवाल करेंगे। इस प्रोग्राम में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्द्धन और उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

प्रियंका को ये डिग्री बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की अकादमिक कौंसिल द्वारा दिया जाएगा। प्रियंका पूरे पांच साल के बाद अपने होमटाउन वापस आ रही हैं इसलिए इस मौके पर प्रियंका को चांसलर द्वारा एक स्मृति चिन्ह भी भेंट स्वरुप दिया जाएगा।

और पढ़ें: WATCH: नवविवाहित जोड़ी विराट और अनुष्का मुंबई के लिए हुए रवाना, रिसेप्शन में शामिल होंगे खेल और बॉलीवुड जगत के सितारे

प्रियंका के होने वाले सम्मान से उनकी मां मधु चोपड़ा बेहद खुश हैं।

उन्होंने कहा, 'इस बात से मुझे बहुत खुशी मिल रही है कि प्रियंका के सामाजिक कामों की सराहना की जा रही है और उनका सम्मान किया जा रहा है, वो बेशक ये सम्मान डिजर्व करती हैं। उम्मीद करती हूं की भगवान उन्हें इस काम के लिए शक्ति दे ताकि वो असहाय लोगों की मदद कर सकें।'

और पढ़ें: 'टाइगर जिंदा है': जातिवादी टिप्पणी करने पर सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज