logo-image

Bigg Boss 10: मनु पंजाबी पर आगबबूला हुई बानी

बिग बॉस में आज 48 वें दिन वीकेंड के वार में मोनालिसा, मनवीर गुर्जर और मनु पंजाबी के घर वाले आये ​थे। ​इसमें मोनालिसा का मंगेतर आया था, जो कि भेाजपुरी फिल्मों में अभिनेता है।

Updated on: 04 Dec 2016, 12:33 AM

नई दिल्ली:

'बिग बॉस' में आज 48 वें दिन वीकेंड के वार में मोनालिसा, मनवीर गुर्जर और मनु पंजाबी के घर वाले आये ​थे। ​इसमें मोनालिसा का मंगेतर आया था, जो कि भेाजपुरी फिल्मों में अभिनेता है।

 

मनवीर गुर्जर की भाभी और मनु पंजाबी की गर्लफ्रैंड आई थी। मनु पंजाबी की मां की मृत्यु हो जाने के कारण कयास लगाये जा रहे हैं कि वो शो को बीच में ही छोड़कर जा सकते हैं। वहीं 'बिग बॉस' ने ऐलान किया है कि स्वामी ओम को भी किन्ही कारणों से बाहर जाना पड़ रहा है।

इसके साथ ही मनु पंजाबी ने वीजे बानी पर आरोप लगाए कि वो गौरव चोपड़ा को पीछे से स्पोर्ट कर रही हैं। इतना सुनते ही बानी आगबबूला और गई और वहां से चली गई। बानी के जाने बाद मनु पंजाबी भी काफी गुस्से में दिखे और कहा बानी अपनी बात कह कर चली जाती हैं, लेकिन दूसरों की बात नहीं सुनती हैं।