Bigg Boss 10: बिग बॉस के घर को मिला नया लव बर्ड, कैमरे में कैद हुआ किसिंग सीन
लड़ाई-झगड़ों के अलावा रोमांस के लिए फेमस 'बिग बॉस' के इस सीजन में भी आखिरकार दर्शकों को वो नजारा देखने को मिल ही गया जिसका वह बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
नई दिल्ली:
लड़ाई-झगड़ों के अलावा रोमांस के लिए फेमस 'बिग बॉस' के इस सीजन में भी आखिरकार दर्शकों को वो नजारा देखने को मिल ही गया जिसका वह बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हर बार की तरह इस बार भी 'बिग बॉस' में एक नए कपल का खुलासा हो चुका है। जी हां, हमारा इशारा है सेलिब्रिटी टीम की मोनालिसा और कॉमन ग्रुप के सदस्य मनु पंजाबी की ओर है। इन दोनों को रोमांस फरमाते और किस लेते हुए कैमरे ने कैद कर लिया है।
#LiveFeed pic.twitter.com/GWeJRudl04
— The Khabari (@TheKhabari) November 9, 2016
इन दिनों मोनालिसा अपनी सेलिब्रिटी टीम से ज्यादा मनु पंजाबी के साथ अपना समय बिता रही हैं। इससे भी बड़ी चौंकाने वाली बात यह है कि हाल ही में मोनालिसा और मनु की किस करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में मनु गार्डन एरिया में मायूस बैठे नजर आ रहे हैं और मोनालिसा उनसे बात करते करते अचानक किस भी करती नजर आ रही हैं।
ये दोनों पहले से ही अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें आपस में शेयर कर चुके हैं। यहां तक कि जब मोनालिसा ने मनु से यह पूछा कि वह उनसे फ्लर्ट कर रहे हैं इस बारे में उनकी मंगेतर क्या सोचेंगी, तो मनु ने जवाब दिया था कि गेम में रहने के लिए मोनालिसा की जगह कोई भी हो उन्हें उनसे फ्लर्ट करने में कोई दिक्कत नहीं।
आपको बता दें कि मनु शो में पहले ही कबूलनामा कर चुके हैं कि उनकी सगाई हो चुकी है और खबरों के अनुसार मोनालिसा 8 साल से लिव इन रिलेशनशिप में हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य