Bigg Boss 10, 8 December: जब प्रेस कॉन्फ्रेंस से गुस्सा होकर चली गईं बानी जे
दिन के शुरुआत में ही ओम स्वामी और रोहन मेहरा के बीच अन-बन शुरु हो गई। बाबा ने कहा कि वो रोहन को सपोर्ट करते हैं लेकिन वहीं उनसे उलझता रहते हैं।
नई दिल्ली:
बिग बॉस के घर में शुक्रवार को कंटेस्टेंट्स का 53 वां दिन था। हर दिन के साथ ही ये दिन भी ट्विस्ट्स से भरा रहा। घरवालों के दिन की शुरुआत 'पब्लिक है ये सब जानती है' गाने से शुरू हुई।
दिन के शुरुआत में ही ओम स्वामी और रोहन मेहरा के बीच अन-बन शुरु हो गई। बाबा ने कहा कि वो रोहन को सपोर्ट करते हैं लेकिन वहीं उनसे उलझता रहते हैं। वहीं रोहन को लोपामुद्रा सपोर्ट कर रहीं थी तो वहीं बाबा की ओर से प्रियंका जग्गा बोल रही थीं।
कुछ देर बाद ही बिग बॉस ने कैप्टन गौरव चोपड़ा को दो कंटेस्टेंट्स को जेल भेजने के लिए कहा जिस पर गौरव ने लोपा मुद्रा और ओम स्वामी को चुना। लोपामुद्रा ने जेल जाने से मना कर दिया।
Bigg boss orders @lopa9999 and #OmSwami to go to the jail! #BB10
— Bigg Boss (@BiggBoss) December 8, 2016
ओम स्वामी ने गुस्से में गौरव को गद्दार तक कह दिया और जेल में जाकर जमकर हंगामा काटा। इसके बाद बिग बॉस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए सभी को इकट्ठा होने के लिए कहा। इसके बाद नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स और गौरव चोपड़ा ने भाग लिया।
Woah! A few #BB10 contestants have to face the media directly! Tune-in to the masaledaar episode right away if you haven't already! pic.twitter.com/dcIk1Zo1hk
— Bigg Boss (@BiggBoss) December 8, 2016
गौरव चोपड़ा ने कॉन्फ्रेंस के दौरान बानी जे और अपनी दोस्ती को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच कुछ मतभेद थे लेकिन अब सब ठीक है। कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा और मनवीर गुर्जर ने बानी जे और जेसन शाह के बीच बढ़ती नज़दीकि पर सवाल उठाए।
लोपा काफी देर से बानी को बोलने नहीं दे रहीं थी। कुछ देर सुनने के बाद बानी जे प्रेस कॉन्फ्रेंस से उठ कर बाहर चली गईं।
.@bani_j breaks down in front of #ManveerGurjar and @sahilanandactor because of @lopa9999's false accusations! #BB10 pic.twitter.com/Q1Cu2PGsrg
— Bigg Boss (@BiggBoss) December 8, 2016
बानी ने बिग बॉस से कहा कि वो गेम का हिस्सा नहीं बनना चाहती और घर में जो भी चल रहा है वो ठीक नहीं है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर