logo-image

Bigg Boss 10, 08 नवंबर: क्या मनु पंजाबी दाढ़ी शेव करने के लिए मनवीर गुर्जर को मना पाएंगे !

बिग बॉस 10 के इस एपिसोड में एक कंटेस्टेंट का दूसरे कंटेस्टेंट के लिए सेक्रिफाइज करके दूसरे को बचाने का सिलसिला जारी है।

Updated on: 09 Nov 2016, 12:44 AM

नई दिल्ली:

बिग बॉस 10 के इस एपिसोड में एक कंटेस्टेंट का दूसरे कंटेस्टेंट के लिए सेक्रिफाइज करके दूसरे को बचाने का सिलसिला जारी है। बानी जे, मोनालिसा, गौरव चोपड़ा, नितिभा कौल और करन मेहरा सेफ हैं, क्योंकि उनके दोस्तों ने उन्हें बचाया है।

अब बारी मनु पंजाबी की है कि वो मनवीर गुर्जर को उनकी दाढ़ी शेव करने को कहें और उन्हें नॉमिनेट होने से बचाए। लेकिन मनवीर इसे मान जाते हैं। और मनु पंजाबी सेफ हो जाते हैं।

 

इसके बाद राहुल देव की बारी आती है जिसमें वो नवीन प्रकाश को इम्युनिटी टास्क ना करने को कहते हैं। नवीन इसे करने से मना कर देते हैं जिसके बाद राहुल देव भी इस हफ्ते के लिए अनसेफ हो जाते हैं।

अब बारी नितिभा कौल की आती है और नॉमिनेट हो जाती है। नवीन प्रकाश उनसे कहते हैं कि वो मेकअप ना करें। नितिभा उनकी इस बात को नहीं मानती और नवीन प्रकाश भी इस हफ्ते में अनसेफ हो जाते हैं।