logo-image

बिग बॉस 10, 07 नवंबर: नितिभा कौल ने जीता इम्यूनिटी मेडालियन बानी, मोनालिसा, गौरव, नितिभा और करन हैं इस हफ्ते सेफ

घर वालों के दिन की शुरुआत मेरे पिया गए रंगून गाने से हुई।

Updated on: 08 Nov 2016, 12:35 AM

नई दिल्ली:

'वीकेंड का वार' के बाद चौथे हफ्ते के इस एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच इम्युनिटी मेडालियन की खेल शुरु गया। इसम मेडालियन को जीतने के लिए बोली लगानी थी। लेकिन घरवालों की बोली लगाने के बाद आखिर में ये मेडालियन नितिभा कौल जीत जाती हैं। लेकिन करीब 25 लाख रुपए की उनकी बोली को उनके बिग बॉस जीतने पर मिलने वाली प्राइज़ मनी से घटा दिया जाएगा। इसे जीतने के बाद नितिभा कौल अब अगले दो हफ्तों तक डेजर जोन से बाहर रहेंगी।

वहीं सीक्रेट रूम में बैठकर स्वामी ओम जी घरवालों पर नजर रखे हुए हैं। इसके साथ ही स्वामी जी ने मोनालीसा के डांस स्टेप्स कॉपी किए।

इसके बाद घर वालों के दिन की शुरुआत मेरे पिया गए रंगून गाने से होती है। इसके साथ ही कंटेस्टेंट्स को पता चलता है कि उन्हें उनके घरवालों से बात करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही बिग बॉस बानी जे को बताते हैं कि वो इस हफ्ते नॉमिनेट हुई हैं लेकिन वो इससे बच सकती हैं। बचने के लिए उन्हें गौरव चोपड़ा को अपनी भौहों को ब्लीच कराने के लिए मनाना पड़ेगा। बानी इसके बारे में गौरव को बताती हैं। पहले तो वो इस पर बहस करते हैं लेकिन बाद में वो इसके लिए मान जाते हैं।

इसके बाद बिग बॉस ने गौरव को कहा कि कि वो करन मेहरा को मनाए कि घरवालों की दिवाली फोटो फाड़ दें।

करन ऐसा कर देते हैं और अब मोनालिसा को कुर्सी पर पहुंचा देते है। इसके बाद मोनालिसा को बचाने के लिए बिग बॉस मनुपंजाबी से मोनालिसा की फेवरिट गुड़िया को तोड़ने को कहते हैं।

मनु पंजाबी ऐसा करके मोनालिसा को नॉमिनेशन से सेफ कर देते हैं।