logo-image

डिहाइड्रेशन की शिकायत पर विनोद खन्ना अस्पताल में भर्ती, हालात में सुधार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और नेता विनोद खन्ना को तबीयत खराब होने के कारण मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Updated on: 04 Apr 2017, 09:47 PM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और नेता विनोद खन्ना को तबीयत खराब होने के कारण मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर असपताल के मुताबिक विनोद खन्ना की हालात अब ठीक है।

हॉस्पिटल के डाक्टरो ने अपने बयान में कहा है कि विनोद खन्ना को डिहाइड्रेशन की समस्या की वजह से शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में बहुत तेजी से सुधार हो रहा है और जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज करने की सोच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की नहीं हुई गिरफ्तारी

गौरतलब है कि विनोद खन्ना फिलहाल गुरुदासपुर से बीजेपी के सांसद हैं। वे केंद्र सरकार में कई अहम मंत्रालय भी संभाल चुके हैं। आखिरी बार विनोद खन्ना दबंग फिल्म में सलमान खान के बापू के रोल में नजर आए थे।

इसे भी पढ़ें: जब योगी आदित्यनाथ लोकसभा में फूट फूटकर रोए थे, वायरल हो रहा है वीडियो

जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार को विनोद खन्ना की आने वाली फिल्म ‘एक रानी ऐसी भी’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था। लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वह खुद इसमें नहीं पंहुच पाये ते। इस इवेंट के मुख्य अतिथि अमिताभ थे।

इसे भी पढ़ें: चिकनपॉक्स के कारण श्रेयस अय्यर टूर्नामेंट से बाहर