logo-image

अरिजीत सिंह की जादुई आवाज़ में #AaJaoNa सॉन्ग रिलीज़, चार दोस्तों का दिखा खूबसूरत बॉन्ड

अरिजीत सिंह की जादुई आवाज़ में 'आ जाओ ना' गाने में चारों दोस्तों के बीच खूबसूरत बॉन्ड को दिखाया गया है।

Updated on: 25 May 2018, 10:40 PM

मुंबई:

'वीरे दी वेडिंग' के सुपरहिट 'तारीफ़ां' और पार्टी एंथम के बाद एक और गाना रिलीज़ हो गया है। अरिजीत सिंह की जादुई आवाज़ में 'आ जाओ ना' गाने में चारों दोस्तों के बीच खूबसूरत बॉन्ड को दिखाया गया है

गाने की शुरुआत में करीना कपूर और सुमित व्यास से होती है इस गाने के लिरिक्स बेहद खूबसूरत है

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर गाना शेयर करते हुए लिखा, 'जिंदगी में चाहे कितनी भी मुश्किलें हो, वीरे हमेशा साथ रहेंगे

एक घंटे पहले रिलीज़ हुए इस गाने को चालीस हज़ार से ज्यादा लोग देख चुके है।'

और पढ़ें: #वीरे दी वेडिंग: 'भांगड़ा ता सजदा' रिलीज़, पार्टी एंथम सुन थिरकने को हो जाएंगे मजबूर

फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले रेलसे हुए पार्टी एंथम सॉन्ग 'भांगड़ा ता सजदा' गाने में सोनम कपूर, करीना , स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया जमकर ठुमके लगाते हुए नज़र आये।

सोनम कपूर की बहन रिया कपूर द्वारा निर्मित 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर बोल्ड कंटेट से भरा हुआ है। चारों सहेलियों का बिंदास अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है।

इस फिल्म को अनिल कपूर और एकता कपूर की कंपनी मिलकर प्रोड्यूस कर रही है। वहीं शशांक खेतान ने इसका डायरेक्शन किया है। यह मूवी 1 जून 2018 को रिलीज होगी।

और पढ़ें: 'वीरे दी वेडिंग' का पहला गाना 'तारीफां' रिलीज, सोनम-करीना का दिखा सिजलिंग अवतार