वरुण धवन ने कहा, 'दीपिका-रणवीर मेरे गोद लिए हुए माता-पिता'
वरुण जल्द ही फिल्म 'कलंक' और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में नजर आएंगे.
मुंबई:
अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि बॉलीवुड का स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण उनके गोद लिए हुए 'माता-पिता' हैं.
लंदन जाने के दौरान वरुण ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर 'पद्मावत' के सितारों के साथ एक वीडियो साझा किया जिसमें वह कह रहे हैं, 'मैं अपने गोद लिए हुए माता-पिता के साथ हूं, जो इस यात्रा में मेरा ख्याल रख रहे हैं.'
ये भी पढ़ें: Kalank का टीजर हुआ सुपरहिट, 24 घंटे में इतने करोड़ से ज्यादा बार देखा गया
वहीं, इसके बाद दीपिका (33) भी इस वीडियो में यह कहती नजर आती हैं कि वह और रणवीर वरुण का बहुत ख्याल रख रहे हैं.
वह कहती हैं, 'हमने ख्याल रखा कि उन्होंने रात का खाना खाया, अच्छे से सोए, अपना नाश्ता किया और बाथरूम गए .. और अब हम उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं.'
वरुण जल्द ही फिल्म 'कलंक' और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में नजर आएंगे.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य