logo-image

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की तैयारियों में जुटा पूरा बॉलीवुड, देखें वायरल वीडियो

बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला कपूर के साथ वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीस और रिया कपूर डांस की प्रैक्टिस कर रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Updated on: 04 May 2018, 11:58 PM

मुंबई:

सोनम कपूर की शादी में अब सिर्फ 4 दिन ही बचे हैं। ऐसे में पूरा कपूर खानदान जोरशोर से तैयारियों में जुटा है। बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला कपूर के साथ वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीस और रिया कपूर डांस की प्रैक्टिस कर रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में सभी सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के गाने 'स्वैग से करेंगे सबका स्वागत' पर डांस प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। इसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स हैं।

ये भी पढ़ें: शादी से 4 दिन पहले होने वाले पति के साथ नजर आईं सोनम कपूर

बिज़नेसमैन आनंद और सोनम पिछले तीन सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे है। दोनों ने भले ही खुलकर कभी अपने ऱिश्ते के बारे में नहीं बोला, लेकिन इंस्टाग्राम पर दोनों विदेशों में घूमते हुए अपनी फोटो अक्सर ही शेयर करते रहे हैं।

ये भी पढ़ें: शादी से 4 दिन पहले होने वाले पति के साथ नजर आईं सोनम कपूर