logo-image

अंगूरी भाभी के बाद अब टीवी एक्ट्रेस समीक्षा सिंह ने 'भाबी जी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर पर लगाया हैरेसमेंट का आरोप

समीक्षा ने साल 2006 में टीवी सीरियल 'जारा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो में उन्होंने लीड रोल निभाया था। इस शो को बेनिफर और संजय कोहली ने प्रोड्यूस किया था।

Updated on: 05 Apr 2017, 08:44 PM

नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के बाद एक और अभिनेत्री ने 'भाबी जी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर बेनिफर कोहली और संजय कोहली पर पर शोषण (हैरेसमेंट) का आरोप लगाया है। प्रोड्यूसर पर आरोप लगाने वाली टीवी एक्ट्रेस समीक्षा सिंह 'पीओडब्ल्यू: बंदी युद्ध के' में इंदिरा का रोल निभा चुकी हैं।

समीक्षा ने साल 2006 में टीवी सीरियल 'जारा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो में उन्होंने लीड रोल निभाया था। इस शो को बेनिफर और संजय कोहली ने प्रोड्यूस किया था।

एक्ट्रेस समीक्षा के मुताबिक वह शिल्पा शिंदे का समर्थन इसलिए कर रही हैं, क्योंकि बेनिफर ने उन्हें भी काफी परेशान किया था। उन्होंने कहा, 'मेरा पहला शो 'जारा' था। मुझे इंडस्ट्री में काम को लेकर कोई अनुभव नहीं था। लेकिन, शो के डायरेक्टर गाली-गलौज करते थे। इस बारे में शिकायत करने पर पता चला कि यहां ऐसे ही काम होता है।'

ये भी पढ़ें: काजोल का करन जौहर पर तंज, कुछ लोग फिल्म इंडस्ट्री में झूठी ईमानदारी बेचते हैं

समीक्षा ने आगे यह भी कहा, 'बेनिफर 10 दिन का क्लोज अप लेने के बाद एक्टर्स के बॉडी डबल से काम करवाती थीं। ऐसा करके वह शूट के दिन कम करके पैसा बचाया करती थीं।'

टीवी एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि उनकी पेमेंट भी समय पर नहीं मिलती थी। यही नहीं, इस मामले को लेकर वह सिंटा भी गई थी, लेकिन उन पर ही गलत आरोप लगा दिए गए। उन्होंने बताया कि वह शिल्पा शिंदे का इसलिए समर्थन कर रही हैं, क्योंकि वह भी इस दौर से गुजर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: बिना राईड ही ओला कैब ने थमाया 149 करोड़ का बिल!

समीक्षा ने 'जारा' (2006) के अलावा 'यहां मैं घर-घर खेली' (2009), 'अर्जुन' (2012), 'बाल वीर' (2014) में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई साउथ फिल्मों में भी काम किया है।

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)