टाइगर श्रॉफ ने 'बागी 2' के लिए बढ़ाया 5 किलो वजन, पहले मुंडवा चुके हैं सिर
टाइगर के लिए यह फिल्म काफी अहम है। इसके पहले उनकी 'अ फ्लाइंग जट' और 'मुन्ना माइकल' रिलीज हुई थी।
मुंबई:
'बागी' फ्रेंचाइजी के सीक्वल की तैयारी कर रहे अभिनेता टाइगर श्रॉफ जी-जान से मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म के लिए करीब 5 किलो वजन बढ़ाया है। यह बात उन्होंने खुद बताई है।
टाइगर ने स्केचर्स प्रफरेमेंस गोरन 5 शू रेंज के लॉन्च के अवसर पर कहा, 'यह फिल्म मेरे लिए चुनौतीपूर्ण है। मैं इसके लिए अब तक 5 किलो वजन बढ़ा चुका हूं। 'बागी' का पहला भाग हिट होने के बाद लोगों को इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं। हमने फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है।'
टाइगर ने कहा कि फिल्म का दूसरा शेड्यूल शनिवार से शुरू हो रहा है। 'हीरोपंति' के अभिनेता ने आगे कहा, 'हमने कुछ दिनों पहले फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया। अब हम अपना दूसरा शेड्यूल शुरू करेंगे।'
ये भी पढ़ें: साथ जीने-मरने वाली स्टोरी नहीं है 'करीब करीब सिंगल', देखें ट्रेलर
बता दें कि हमेशा लंबे बालों में नजर आने वाले टाइगर ने फिल्म के लिए सिर भी मुंडवा दिया है। वह दो लुक में नजर आएंगे। मई में रिलीज हुए फिल्म के पहले पोस्टर में टाइगर का पहला लुक जारी हुआ था। पहले पोस्टर में अभिनेता राइफल पकड़े हुए शानदार बॉडी में नजर आए थे।
टाइगर के लिए यह फिल्म काफी अहम है। इसके पहले उनकी 'अ फ्लाइंग जट' और 'मुन्ना माइकल' रिलीज हुई थी, जो दर्शकों को पसंद नहीं आई। ऐसे में यह फिल्म हिट होना बेहद जरूरी है।
ये भी पढ़ें: मॉम करीना कपूर और पापा सैफ अली खान तैमूर को भेजेंगे बोर्डिंग स्कूल, जानें क्यों
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें