लुधियाना में रोकी गई 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की स्क्रीनिंग
यह फिल्म तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू की इसी शीर्षक की किताब पर आधारित है.
नई दिल्ली:
पंजाब के लुधियाना शहर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को यहां एक मल्टीप्लेक्स में बॉलीवुड फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की स्क्रीनिंग रोक दी गई. कार्यकर्ताओं ने पवेलियन मॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद मल्टीप्लेक्स प्रबंधन ने अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए शो चालू नहीं किया.
जिस समय कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ, उस समय वहां स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे. हालांकि, यह फिल्म यहां से 130 किलोमीटर दूर चंडीगढ़ के मल्टीप्लेक्सों में दिखाई गई.
यह फिल्म तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू की इसी शीर्षक की किताब पर आधारित है. बारू की किताब 20 अप्रैल, 2014 को प्रकाशित हुई थी.अभिनेता अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह, सुजैन बर्नर्ट ने सोनिया गांधी और अर्जुन माथुर ने राहुल गांधी का किरदार निभाया है, जबकि अक्षय खन्ना संजय बारू की भूमिका में हैं.
कोलकाता के एक सिनेमाघर में शुक्रवार को फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का शो युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया. मध्य कोलकाता के चांदनी चौक इलाके के हिंद सिनेमा में कुछ दर्शकों ने बताया कि शो पहले दिन स्क्रीनिंग के 10 मिनट बाद ही रद्द कर दिया गया.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां