logo-image

छोटे नवाब तैमूर खान की बर्थडे फोटो आई सामने, केक के साथ दिख रहे हैं बेहद प्यारे

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान 1 साल के हो चुके हैं। उनके जन्मदिन की एक बेहद प्यारी फोटो सामने आई है।

Updated on: 21 Dec 2017, 11:24 AM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड स्टार किड्स में सबसे क्यूट किड तैमूर अली खान कल एक साल के हो गए है। उनका जन्म पटौदी पैलेस में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान 1 साल के हो चुके हैं। उनके जन्मदिन की एक बेहद प्यारी फोटो सामने आई है।

इंस्टाग्राम पर तैमूर के बर्थडे की उनके पैरेंट्स सैफीना के साथ एक फोटो काफी वायरल हो रही है। इस फोटो में तैमूर का बर्थडे केक दिखाई दे रहा है। इस स्काई ब्लू कलर के केक पर एक साल की कैंडल भी लगी हुई नजर आ रही है। वहीं छोटे नवाब तैमूर व्हाइट कलर की शर्ट और डेनिम ब्लू जींस पहने हुए दिख रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर आई फोटो में तैमूर को पीछे से पापा सैफ और मम्मी करीना ने गले लगाया हुआ है. क्यूट दिख रहे तैमूर किसी खिलौने के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं. इस फोटो को केनाबाउट नाम के अकाउंट ने शेयर किया है।

इंस्टाग्राम पर आई फोटो में तैमूर को पीछे से पापा सैफ और मम्मी करीना ने गले लगाया हुआ है। इस फोटो को केनाबाउट नाम के अकाउंट ने शेयर किया है।

हालांकि करीना और सैफ ने तैमूर का पहला बर्थडे मीडिया वालों के कैमरे की लाइट्स से दूर शाही अंदाज में दिल्ली में अपने पटौदी पैलेस मनाया।

तैमूर बॉलीवुड के ऐसे स्टार किड हैं, जो हमेशा सुर्खियो में रहते हैं। उनकी कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। 14 नवंबर को चिल्ड्रेन्स डे पर सैफ ने तैमूर को 1.30 करोड़ की गाड़ी गिफ्ट की थी।

गौरतलब है कि पिछले साल 20 दिसंबर को सैफ की पत्नी करीना कपूर ने बेटे को जन्म दिया और उसका नाम तैमूर अली खान पटौदी बताया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर 'तैमूर' नाम को लेकर बहस होने लगी।

लोगों ने 'तैमूर' नाम की तुलना तुर्की शासक से की थी, लेकिन सैफ ने एक बयान में कहा कि उनके बेटे का नाम शासक के नाम पर नहीं रखा गया है। वह तैमूर लंग था और बेटे का नाम तैमूर है, जिसका मतलब लोहा होता है।

और पढ़ें: #HappyBirthdayTaimur: पटौदी पैलेस में शुरु हुआ तैमूर के पहले बर्थ डे का जश्न, तस्वीरें वायरल