आमिर से आगे निकले शाहरुख खान, ट्विटर पर फैंस फॉलोवर्स हुए 3 करोड़ के पार
रोमांस के बादशाह और बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख़ खान की दीवानगी अब भी दर्शकों के बीच कम नहीं हुई है। उनके ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या 3.2 करोड़ के पार हो गई है।
नई दिल्ली:
रोमांस के बादशाह और बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की दीवानगी अब भी दर्शकों के बीच कम नहीं हुई है। फिल्म के लिहाज साल 2017 भला शाहरुख के लिए निराशाजनक रही लेकिन उनकी फैन फैलोइंग लगातार बढ़ रही है। उनके ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या 3.2 करोड़ के पार हो गई है।
शाहरुख ने मंगलवार को ट्वीट किया, 'सबको नए साल की शुभकामनाएं। सब रहो खुश और आबाद और 3.2 करोड़ के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। वाह हिंदी में लिखा तो कुछ कवि सा हो गया।'
नए साल की सबको शुभ कामनाएँ। सब रहो ख़ुश और आबाद और ३२ मिल्यन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।वाह हिंदी में लिखा तो कुछ कवि सा हो गया!! #२ज़ीरो १८
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 2, 2018
सुपरस्टार ठीक अमिताभ बच्चन के बाद हैं। ट्विटर पर उनके 3.24 करोड़ प्रशसंक है और अगर सिर्फ बॉलीवुड के खान की बात की जाए तो शाहरुख सबसे आगे हैं। दरसअल, सलमान के 2.99 करोड़ और आमिर के 2.26 करोड़ प्रशंसक हैं।
शाहरुख अपने फैंस के साथ अपने जीवन से जुड़े पहलू सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। वहीं उन्होंने सोमवार को नए साल पर आनंद एल. राय के साथ आगामी फिल्म का टीजर और शीर्षक जारी किया।
फिल्म 'जीरो' में वह एक बौने की भूमिका निभा रहे हैं। इसमें अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ प्रमुख भूमिका में हैं। 'जीरो' एक दिसंबर को रिलीज होगी।
और पढ़ें: नए साल के मौके पर राखी सावंत के फोटो पर यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट, 'दरियाई घोड़ा' कह कर उड़ाया मजाक
इनपुट आईएएनएस से
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां