logo-image

सोनम-रिया के साथ जाह्नवी, खुशी और अर्जुन कपूर की बहन लंदन में कर रही हैं मस्ती, देखें VIDEO

सोनम, रिया, जाह्नवी, खुशी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला इन दिनों लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इन 'कपूर सिस्टर्स' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Updated on: 16 Jun 2018, 01:10 PM

मुंबई:

सोनम, रिया, जाह्नवी, खुशी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला इन दिनों लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इन 'कपूर सिस्टर्स' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में सभी किसी म्यूजिक कॉन्सर्ट देखने गई हैं। सोनम और रिया ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। इसमें जाह्नवी, खुशी, सोनम, रिया और अंशुला जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: 'धड़क' के ट्रेलर लॉन्च पर श्रीदेवी को याद कर जाह्नवी और खुशी कपूर के छलके आंसू

गौरतलब है कि हाल ही में जाह्नवी कपूर की डेब्यू मूवी 'धड़क' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें वह ईशान खट्टर के अपोजिट हैं। दोनों की केमिस्ट्री को लोग पसंद कर रहे हैं।

वहीं, सोनम की बात करें तो वह शादी और अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के बाद लंदन में पति आनंद आहूजा के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। दोनों ने 8 मई 2018 को शादी की थी। फिल्म को भी दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

ये भी पढ़ें: डिप्रेशन की समस्या हो जाएगी कम, अगर करेंगे ये काम