सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा को साली रिया ने बर्थडे गिफ्ट में दिया फूलों से बना जूता
आज सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा का जन्मदिन है और उनकी साली रिया कपूर ने उन्हें एक अनोखा 'जूता' तोहफे में दिया है।
मुंबई:
आज सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा का जन्मदिन है और उनकी साली रिया कपूर ने उन्हें एक अनोखा 'जूता' तोहफे में दिया है। जी आपने ठीक सुना, रिया कपूर ने अपने जीजा को तोहफे में जूता गिफ्ट दिया है।
ये बात किसी से छुपी नहीं है कि आनंद जूतों के बेहद शौकीन है। यहां तक कि उन्होंने अपने रिसेप्शन में भी शेरवानी पर स्पोर्ट्स शूज पहने थे। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। इसलिए शादी के बाद उनके पहले बर्थ डे पर रिया को इससे बेहतर कोई तोहफा नहीं सूझा।
रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ' हैप्पी बर्थडे आनंद आहूजा, मुझे नहीं पता आपको कैसे जूते चाहिए तो हमने एक ऐसा जूता बनाया जो आपके पास नहीं है। ढेर सारा प्यार।'
इस पोस्ट के साथ शेयर फोटो में आंनद आहूजा हाथों में एक फूलों से बना हुआ जूता पकड़े नजर आ रहे है।
A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor) on Jul 29, 2018 at 10:26am PDT
अभी यह देखना है कि सोनम शादी के बाद अपने पति के पहले बर्थडे पर तोहफे में क्या देने आने वाली है। बता दें कि इस साल मई में आनंद आहूजा और सोनम कपूर की शादी हुई थी। दिल्ली के रहने वाले आनंद का स्नीकर शूज ब्रांड वेजनॉनवेज और क्लोदिंग लाइन भेन के मालिक है।
इसे भी पढ़ें: PM की जिंदगी पर बनी फिल्म 'चलो जीते हैं' की स्क्रीनिंग में पहुंचे शाह
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी