सोनम कपूर ने जाह्नवी को दी जन्मदिन की बधाई, पोस्ट की खूबसूरत तस्वीर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने जाह्नवी कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर आज 21 साल की हो गईं है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनकी बहन सोनम कपूर ने जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है। जन्मदिन के मौके पर जाह्नवी की मां श्रीदेवी उनके साथ नहीं है।
24 फरवरी को श्रीदेवी ने 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।
सोनम कपूर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'सबसे बहादुर लड़की जिसे मैं जानती हूं वो लेडी बन गई है। हैप्पी बर्थडे जानू।'
A post shared by sonamkapoor (@sonamkapoor) on Mar 5, 2018 at 11:15am PST
और पढ़ें: 'हिंदी मीडियम' के बाद 'ब्लैकमेल' में फिर साथ दिखेंगे इरफान और गुरु रंधावा
गौरतलब है कि दुबई में शादी समारोह में शामिल होने गई श्रीदेवी की दुर्घटनावश बाथटब में डूबने के कारण मौत हो गई थी। जाह्नवी ने अपने जन्मदिन से पहले एक भावुक ओपन लेटर लिखा था।
श्रीदेवी जाह्नवी के जन्मदिन को लेकर बेहद उत्साहित थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीदेवी जाह्नवी के जन्मदिन के लिए शॉपिंग करने दुबई रुकी थी।
श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी 'धड़क' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं है। 'धड़क' के सेट पर जाह्नवी कपूर के साथ श्रीदेवी की तस्वीरें भी सामने आई थी। श्रीदेवी रील लाइफ में एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ रियल लाइफ में एक बेहतरीन मां भी थी।
28 फरवरी को राजकीय सम्मान के साथ दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन हो गईं। श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने उन्हें मुखाग्नि दी, नम आंखों से सभी ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर