logo-image

हाथ में मंगलसूत्र पहनने पर सोनम कपूर हुईं ट्रोल, यूजर्स ने भारतीय सभ्यता का बताया अपमान

सोनम कपूर इन दिनों अपकमिंग मूवी 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में बिजी हैं, लेकिन इस बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई।

Updated on: 31 May 2018, 12:01 AM

मुंबई:

सोनम कपूर इन दिनों अपकमिंग मूवी 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में बिजी हैं, लेकिन इस बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई।

दरअसल, सोनम ने एक नया बेंचमार्क सेट करते हुए गले में पहनने वाले मंगलसूत्र को हाथ में पहनना शुरू कर दिया। उन्हें कई बार मंगलसूत्र को हाथ में ब्रेसलेट की तरह पहने देखा गया है, लेकिन लोगों को यह बात पसंद नहीं आई।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे भारतीय सभ्यता का अपमान बताया। एक यूजर ने लिखा कि वह शादी के पवित्र प्रतीक की बेइज्जती कर रही हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने इसे फिल्म के प्रमोशन का पैतरा बताया।

बता दें कि सोनम कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ 8 मई को मुंबई में सात फेरे लिए थे। इन दिनों वह करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया स्टारर 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में बिजी हैं। यह मूवी 1 जून को रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें: 'वीरे दी वेडिंग' के लिए हो जाइये तैयार, जून में 2 या 3 नहीं बल्कि इन 5 फिल्मों का होगा धमाका