आनंद आहूजा ने नाम के पहले लगाया 'S', सोनम कपूर ने बदला था सरनेम
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी शादी और कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट लुक को लेकर कई दिनों से सुर्खियों में हैं। इसी बीच 'सरनेम' बदलने के कारण उन्हें जमकर ट्रोल किया गया, लेकिन उनके पति आनंद आहूजा ने ट्रोल्स का करारा जवाब दिया है।
मुंबई:
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी शादी और कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट लुक को लेकर कई दिनों से सुर्खियों में हैं। इसी बीच 'सरनेम' बदलने के कारण उन्हें जमकर ट्रोल किया गया, लेकिन उनके पति आनंद आहूजा ने ट्रोल्स का करारा जवाब दिया है।
दरअसल सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर 'सोनम के आहूजा' कर लिया, जिसपर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। लोगों ने उनके फेमिनिज्म को सपोर्ट करने पर सवाल भी उठाया।
इस पर एक्ट्रेस ने सफाई देते हुए कहा कि अगर लोग फेमिनिज्म का कॉन्सेप्ट नहीं समझते हैं तो पहले इसके बारे में पढ़ें। उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी मर्जी से नाम के पीछे आनंद का सरनेम लगाया है।'
ये भी पढ़ें: Cannes Film Festival 2018: सोनम कपूर ने न्यूड गाउन पहन रेड कारपेट पर किया वॉक, देखें तस्वीरें
वहीं आनंद आहूजा ने अपने नाम के साथ पत्नी सोनम का नाम लगाकर ट्रोल्स का मुंह बंद कर दिया है। वह इंस्टाग्राम पर पहले सिर्फ आनंद आहूजा लिखते थे, लेकिन शादी के बाद वह 'आनंद एस आहूजा' लिखने लगे हैं।
बता दें कि सोनम कान फिल्म फेस्टिवल में जलवे बिखेरने के बाद मुंबई वापस लौट आई हैं। इन दिनों वह 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में जुटी हैं। इसमें सोनम के अलावा करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी मुख्य भूमिका में हैं। यह मूवी 1 जून 2018 को रिलीज होगी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Pushpa 2 Pre Box Office: रिलीज से पहले ही 'पुष्पा 2' बना रही है हिस्ट्री, किया 1000 करोड़ का बिजनेस
-
Babita Kapoor Birthday: करीना के बेटों ने अपनी नानी को दिया बर्थडे सरप्राइज, देखकर आप भी कहेंगे 'क्यूट'
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह