logo-image

#Confirm: मुंबई में होगी सोनम कपूर की शादी, पिता अनिल कपूर ने अनाउंस की डेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है, क्योंकि उनकी शादी की डेट फाइनल हो गई है।

Updated on: 01 May 2018, 10:02 PM

मुंबई:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है, क्योंकि उनकी शादी की डेट फाइनल हो गई है। कई दिनों से सोनम और आनंद आहूजा की शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।

सोनम के पिता अनिल कपूर ने ऑफिशियली शादी के डेट अनाउंस कर दी है। सोनम और आनंद 8 मई को मुंबई में सात फेरे लेंगे।

बता दें कि सोनम के घर में शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। खबरों की मानें तो कार्ड छप चुके हैं। गहनों और कपड़ों की खरीदारी हो चुकी है। घर को दुल्हन की तरह सजाया गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

ये भी पढ़ें: सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की ऐसे हो रही हैं तैयारियां, सामने आई तस्वीरें

ऑफिशियली स्टेटमेंट में लिखा है कि कपूर और आहूजा परिवार यह बताते हुए खुश है कि हम सोनम और आनंद की शादी के बारे में घोषणा करने जा रहे हैं। यह शादी मुंबई में 8 मई को होगी। हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि परिवार की प्राइवेसी को बरकरार रखें। आपकी शुभकामनाओं और प्यार लिए धन्यवाद!

पहले खबर आई थी कि सोनम और आनंद जेनेवा में शादी करने वाले थे, लेकिन अब यह शादी भारत में ही होगी। मुंबई में शादी के बाद वह दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे, क्योंकि आनंद दिल्ली के हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इस शादी में करीब 150 लोग शामिल होंगे। कपूर फैमिली जोर-शोर से तैयारियों में लगी हुई है। शादी बांद्रा या जुहू के होटल में हो सकती है।

बिज़नेसमैन आनंद और सोनम पिछले तीन सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे है। दोनों ने भले ही खुलकर कभी अपने ऱिश्ते के बारे में नहीं बोला, लेकिन इंस्टाग्राम पर सोनम और आनंद विदेशों में घूमते हुए अपनी फोटो अक्सर ही शेयर करते रहे हैं।

अगर फिल्मों की बात करें तो सोनम जल्द ही फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आएंगी। इस फिल्म में सोनम के अलावा करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 50 फीसदी महिलाएं बच्चों के लिए छोड़ देती हैं जॉब!