'रॉक ऑन-2' को लेकर बेहद दुखी हैं श्रद्धा कपूर, जानें क्यों?
'रॉक ऑन-2' साल 2008 में आई म्यूजिकल-ड्रामा फिल्म 'रॉक ऑन' का सीक्वल है।
मुंबई:
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों काफी दुखी हैं। दरअसल, हाल ही में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म 'रॉक ऑन-2' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। इस वजह से श्रद्धा कपूर दर्शकों के रिस्पॉन्स से नाखुश हैं।
श्रद्धा कपूर ने ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल के दौरान कहा, "यह दुख की बात है कि फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। आप बहुत मेहनत करते हैं। एक फिल्म के लिए अपना कीमती वक्त देते हैं। शुक्रवार आता है और फिल्मों के भाग्य का फैसला करता है। मैं चाहती थी कि यह फिल्म बेहतर प्रदर्शन करे। मुझे उम्मीद थी कि दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आएगी। ऐसा लगता है कि हमें मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है।"
'रॉक ऑन-2' साल 2008 में आई म्यूजिकल-ड्रामा फिल्म 'रॉक ऑन' का सीक्वल है। इसे फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी ने निर्देशित किया है। 11 नवंबर को रिलीज़ हुई 'रॉक ऑन-2' में फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली, शशांक अरोड़ा और प्राची देसाई ने मुख्य भूमिका निभाई है। वहीं, श्रद्धा कपूर ने इस फिल्म में सिंगिंग भी की है।
फिल्म में अपनी लाइव परफॉर्मेन्स के बारे में श्रद्धा ने कहा, 'लाइव परफॉर्म करना काफी अच्छा एक्सपीरियंस रहा। मुझे उम्मीद है कि आगे भी इस तरह की लाइव परफॉर्मेंस देती रहूंगी। मैं इससे काफी खुश हूं।'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें