logo-image

बर्थडे स्पेशल: पहली पत्नी के निधन पर टूट गए थे शम्मी कपूर, मुमताज से करना चाहते थे शादी!

21 अक्टूबर को शम्मी कपूर की 87वीं बर्थ एनिवर्सिरी है। मुंबई में जन्में शम्मी एक्टिंग और स्टाइल में ही नहीं, बल्कि अफेयर के मामले में भी खूब सुर्खियों में रहते थे।

Updated on: 21 Oct 2018, 06:13 AM

मुंबई:

21 अक्टूबर को शम्मी कपूर की 87वीं बर्थ एनिवर्सिरी है। मुंबई में जन्में शम्मी एक्टिंग और स्टाइल में ही नहीं, बल्कि अफेयर के मामले में भी खूब सुर्खियों में रहते थे। उन्होंने पहली शादी एक्ट्रेस गीता बाली से की थी, लेकिन महज 34 साल की उम्र में बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। इसके बाद शम्मी बहुत टूट गए थे। उनके करियर का डाउनफॉल भी इसी वक्त शुरू हुआ था।

शम्मी कपूर (फाइल फोटो)
शम्मी कपूर (फाइल फोटो)

शम्मी और गीता की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात 1955 में 'रंगीला रतन' की मेकिंग के दौरान हुई थी। पहली मुलाकात के चार महीने बाद दोनों ने एक मंदिर में गुपचुप शादी कर ली, क्योंकि नियम की वजह से घरवाले इस शादी के लिए तैयार नहीं होते।

शम्मी कपूर (फाइल फोटो)
शम्मी कपूर (फाइल फोटो)

जैसे ही शम्मी ने घरवालों को शादी की बात बताई तो सभी उनसे नाराज हो गए। हालांकि, समय बीतने के साथ-साथ सभी सामान्य हो गए, आदित्य और कंचन। जब गीता की मौत हुई, तब दोनों बच्चे काफी छोटे थे। ऐसे में घरवालों ने शम्मी के ऊपर दूसरी शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

शम्मी कपूर (फाइल फोटो)
शम्मी कपूर (फाइल फोटो)

गीता के निधन के करीब 4 साल बाद शम्मी ने नीला देवी से दूसरी शादी की। हालांकि, शादी से पहले उन्होंने नीला के सामने यह शर्त रखी थी कि वह कभी मां नहीं बनेंगी। उन्हें गीता के बच्चों को ही पालना होगा। नीला ने उनकी शर्त मान ली और जिंदगी भर वह अपने बच्चों की मां नहीं बनीं।

शम्मी कपूर (फाइल फोटो)
शम्मी कपूर (फाइल फोटो)

खबरों की मानें तो शम्मी कपूर मुमताज से शादी करना चाहते थे, लेकिन मुमताज अपना फिल्मी करियर नहीं छोड़ना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। दोनों के अफयेर की खूब चर्चा हुई थी।