'खतरों के खिलाड़ी 9' में शमिता शेट्टी की धांसू एंट्री, लेकिन पति पर भड़क गईं भारती सिंह!
स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 (Khatron Ke Khiladi 9) को दर्शक इतना पसंद कर रहे हैं कि शो को टीआरपी की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंचा दिया है. अब इसमें एक और तड़का लगने वाला है. दरअसल, शो में बहुत जल्द एक्ट्रेस शमिता शेट्टी की एंट्री होने वाली है.
मुंबई:
स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 (Khatron Ke Khiladi 9) को दर्शक इतना पसंद कर रहे हैं कि शो को टीआरपी की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंचा दिया है. अब इसमें एक और तड़का लगने वाला है. दरअसल, शो में बहुत जल्द एक्ट्रेस शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) की एंट्री होने वाली है.
कलर्स चैनल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें शमिता शेट्टी बाइक से एंट्री ले रही हैं. शो में आते ही उन्होंने टास्क भी किया. टास्क के दौरान कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया ने शमिता को इतना चीयर अप किया कि उनकी ही क्लास लग गई.
ये भी पढ़ें: राहुल-पांड्या विवाद: करण जौहर ने खुद को बताया जिम्मेदार, कहा- मैं कई रात सो नहीं सका...
बता दें कि इस बार भी 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं. 5 जनवरी को अर्जेंटीना में इस रिएलिटी शो की धमाकेदार शुरुआत हुई.
अब तक 'बालिका वधु' फेम अविका गौर और श्रीसंत शो से एलिमिनेट होकर बाहर गए हैं. उनके अलावा भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, आदित्य नारायण, विकास गुप्ता, जैन इमाम, पुनीत पाठक, जैसमीन भसीन, रिद्धिमा पंडित और अली गोनी खतरनाक स्टंट्स करते दिखाई दे रहे हैं.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें