logo-image

बर्थडे पर अबराम के साथ फैंस से मिलने पहुंचे शाहरुख खान, कहा- खुशियां देने के लिए शुक्रिया

शाहरुख ने फैमिली, दोस्तों और बॉलीवुड सितारों के साथ अलीबाग फार्म हाउस पर बर्थडे सेलिब्रेट किया।

Updated on: 03 Nov 2017, 11:55 AM

मुंबई:

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने 3 नवंबर को 52वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए उनके घर 'मन्नत' के बाहर फैंस की भारी भीड़ जुटी। किसी ने SRK के लिए गाना गाया तो किसी ने केक काटा। शाहरुख ने भी उन्हें निराश नहीं किया और फैंस से मिलने के लिए घर की बालकनी में आए।

इस बार भी शाहरुख अकेले नहीं थे। उनके साथ नन्हे साहबजादे अबराम भी थे। शाहरुख ने अबराम और फैंस के साथ सेल्फी ली। साथ ही अपना मशहूर पोज भी दिया, जिसे देखकर फैंस खुश हो गए।

शाहरुख ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'धूप की किरण.. प्यार का समुंदर.. हर साल इतनी खुशियां देने के लिए आप सभी का शुक्रिया।'

 

A ray of sunshine... A sea of love... Thank you all for the happiness you bring every year!

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on Nov 2, 2017 at 6:07am PDT

बता दें कि शाहरुख ने फैमिली, दोस्तों और बॉलीवुड सितारों के साथ अलीबाग फार्म हाउस पर बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसमें कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, फराह खान, दीपिका पादुकोण, करण जौहर और सुजैन खान समेत कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं।