logo-image

'संजू' का नया पोस्टर, नीली आंखों वाली अनुष्का शर्मा के साथ दिखे रणबीर कपूर

'संजू' एक्टर संजय दत्त की बायोपिक है। यह 29 जून को रिलीज होगी। 30 मई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Updated on: 30 May 2018, 10:56 AM

मुंबई:

रणबीर कपूर स्टारर मूवी 'संजू' के बैक टू बैक पोस्टर रिलीज हो रहे हैं। सबसे पहले संजय दत्त के कई लुक रिवील किए गए। इसके बाद उनकी जिंदगी से जुड़े लोगों के बारे में खुलासा होने लगा। सोनम कपूर, परेश रावल और विक्की कौशल के बाद अब अनुष्का शर्मा भी पोस्टर में दिखी हैं।

हालांकि, अनुष्का को देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वह किसका रोल निभाएंगी। उनकी ब्लू आंखें और कर्ली हेयर फैंस को पसंद आ रहे हैं।

फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने ट्विटर पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'और यहां है मेरी प्यारी फ्रेंड अनुष्का। यह स्पेशल अपीयरेंस है, लेकिन अपने किरदार की हर बारीकी पर काम किया है। क्या कोई सोच सकता है कि इन्होंने किसका किरदार निभाया है? इसके बारे में कल ट्रेलर लॉन्च में बताएंगे।'

ये भी पढ़ें: 'संजू' के पोस्टर में रनबीर कपूर संग दिखे विकी कौशल, जानिये क्या है दोनों का रिश्ता

इस ट्वीट के बाद ज्यादातर यूजर्स ने अनुष्का के लुक को देखकर माधुरी दीक्षित का नाम लिया है।

बता दें कि 'संजू' एक्टर संजय दत्त की बायोपिक है। यह 29 जून को रिलीज होगी। फिल्म में उनकी मां नरगिस का किरदार मनीषा कोइराला, पत्नी मान्यता दत्त का रोल दिया मिर्जा और जिम सरब ने सलमान खान का किरदार निभाया है। 30 मई को इसका ट्रेलर रिलीज होगा, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: समर में सिंपल स्कार्फ से खुद को दे स्टाइलिश लुक, दिखेंगी हॉट और कूल