#Sanju: मनीषा कोइराला की इस तस्वीर को देख कंफ्यूज हुए फैंस, ऐसे किया रिएक्ट
'संजू' में संजय दत्त की मां नरगिस दत्त का किरदार निभा रहीं मनीषा कोइराला का लुक काफी पसंद किया जा रहा है।
मुंबई:
'संजू' में संजय दत्त की मां नरगिस दत्त का किरदार निभा रहीं मनीषा कोइराला का लुक काफी पसंद किया जा रहा है।
कुछ दिन पहले रिलीज़ हुए पोस्टर में मनीषा कोइराला ने 'श्री 420' में नरगिस दत्त के लुक की यादों को ताज़ा कर दिया।
मनीषा कोइराला को विंटेज ब्लैक एंड व्हाइट युग में दर्शाते हुए पोस्टर में मशहूर एक्ट्रेस नरगिस दत्त की झलक दिखाई दी।
फैंस फिल्म में मनीषा के बेहतरीन लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं। 'संजू' के 'हर कर मैदान फ़तेह' की रिलीज़ से पहले मनीषा कोइराला ने एक तस्वीर शेयर की।
ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में एक तरफ नरगिस हैं और दूसरी तरफ नरगिस के लुक में मनीषा दिखाई दे रहीं है।
नरगिस की तरह छोटे बाल और साड़ी में मनीषा कोइराला के लुक को देख आप भी कंफ्यूज हो जाएंगे। यूजर्स ने कमेंट कर लिखा कि वह बिलकुल नरगिस जैसी दिखाई दे रही हैं।
और पढ़ें: 'संजू' का नया पोस्टर रिलीज़, संजय दत्त की मां के रोल में कुछ ऐसी दिखीं मनीषा कोइराला
A post shared by Manisha Koirala (@m_koirala) on Jun 10, 2018 at 2:13am PDT
फैंस ने मनीषा का कमेंट बॉक्स तारीफों से गुलज़ार कर दिया।
'संजू' में संजय दत्त के जीवन के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त के किरदार में नज़र आएंगे।
A post shared by Manisha Koirala (@m_koirala) on Jun 7, 2018 at 3:13am PDT
A post shared by Manisha Koirala (@m_koirala) on Jun 6, 2018 at 3:42pm PDT
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Jun 10, 2018 at 2:07am PDT
रणबीर की एक्टिंग और लुक्स को लेकर क्रिटिक्स कर फैंस तक तारीफ कर चुके हैं।
राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला, विक्की कौशल, सोनम कपूर और दीया मिर्जा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
फॉक्स स्टार स्टूडियो के सहयोग से विनोद चोपड़ा फिल्म्स और राजकुमार हिरानी फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।
और पढ़ें: #Sanju: 'कर हर मैदान फतेह' में ड्रग्स की लत के खिलाफ लड़ाई लड़ने की कहानी
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य