logo-image

सलमान खान ने कहा हिंदी में है 'भारत' तो प्रियंका चोपड़ा बोलीं- यूपी की पली-बढ़ी हूं

फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Updated on: 18 Apr 2018, 08:26 PM

मुंबई:

हॉलीवुड में बिजी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान को मजाक-मजाक में याद दिलाया है कि वह हमेशा से 'देसी गर्ल' रही हैं। सलमान खान की अगली फिल्म का नाम 'भारत' है, जिसमें प्रियंका भूमिका निभा रही हैं। लंबे समय के बाद उन्होंने हिंदी फिल्म साइन की है।

सलमान ने विंक करते एक इमोजी के साथ बुधवार को ट्वीट किया, 'भारत' आपका घर वापसी पर स्वागत करता है प्रियंका। जल्द मिलते हैं..वैसे, हमारी फिल्म हिंदी है।'

ये भी पढ़ें: मीका सिंह ने 'दस का दम' के लिए रिकॉर्ड किया गाना, सलमान 9 साल बाद छोटे पर्दे पर मचाएंगे धमाल

बॉलीवुड के दबंग खान के साथ प्रियंका 10 साल के अंतराल के बाद काम कर रही हैं।

प्रियंका ने सलमान की इस टिप्पणी पर कहा, 'यूपी बरेली की हूं जनाब.. हमेशा से देसी गर्ल हूं। 'भारत' का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं और आप सबसे सेट पर मिलती हूं।'

'भारत' का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। उन्होंने भी ट्वीट किया, 'स्वागत है आपका प्रियंका। 'भारत' की मिट्टी और हवा को आपका इंतजार है।'

फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: अगर कार्बोहाइड्रेट ज्यादा खाया तो दोबारा हो सकता है कैंसर!