Bigg Boss 11: शिल्पा शिंदे ने विकास गुप्ता के लिए किया डांस, जानें क्यों?
दरअसल बिग बॉस सीजन की शुरुआत में विकास और शिल्पा के बीच दुश्मनी देखने को मिली थी।
मुंबई:
'बिग बॉस सीजन 11' में आए दिन घरवालों के बीच झगड़ा होता है। कभी खाने को लेकर तो कभी टास्क के लिए। लेकिन इस बार बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को ऐसा टास्क दिया, जिसमें सभी ने खूब मस्ती की और जमकर नाचे।
दरअसल घर में नया कप्तान बनाया जाना है। ऐसे में विकास गुप्ता और प्रियांक शर्मा के बीच टक्कर होती है। घरवाले दोनों में से जिसको कैप्टन बनाना चाहते हैं, उसके लिए उन्हें डांस करना होगा। दिलचस्प बात यह रही कि शिल्पा शिंदे भी विकास को कप्तान बनाना चाहती हैं, इसलिए उन्होंने खूब डांस किया।
ये भी पढ़ें: सुष्मिता ने मानुषी को मिस वर्ल्ड बनने से पहले कहा- अपना बेस्ट देना!
कलर्स ने ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो शेयर किया है। दरअसल बिग बॉस सीजन की शुरुआत में विकास और शिल्पा के बीच दुश्मनी देखने को मिली थी। उनका खूब झगड़ा होता था। विकास ने दो बार घर से भागने की भी कोशिश की। हालांकि, अभी दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। कई मौकों पर वह एक-दूसरे का साथ भी देते हैं।
Shilpa Shinde shows her support to @lostboy54 in the captaincy task! Catch her dancing tonight at 10:30 PM. #BB11 #BBSneakPeak pic.twitter.com/iBo32gjS0N
— COLORS (@ColorsTV) December 1, 2017
रिपोर्ट्स की मानें तो विकास गुप्ता यह टास्क जीतकर घर के नए कप्तान भी बन गए हैं। अब आगे क्या होगा.. इसके लिए करना होगा नए एपिसोड का इंतजार।
ये भी पढ़ें: एयरटेल का ऑफर,149 रुपये में देगा अनलिमिटेड कॉलिंग
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां