सलमान खान के साथ 10 साल बाद काम करेंगे संजय लीला भंसाली
सलमान और भंसाली ने इसके पहले 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म में साथ काम किया था। फिर सलमान 'सावरियां' फिल्म में भी नजर आए थे।
मुंबई:
सलमान खान और संजय लीला भंसाली एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, भंसाली अपनी अगली फिल्म में सलमान खान को कास्ट करना चाहते हैं। इसके लिए दोनों के बीच बातचीत भी चल रही है। दोनों ने 10 साल पहले फिल्म में साथ काम किया था।
मीडिया को दिए गए इंटरव्यू के मुताबिक, सलमान ने बताया था कि वह और भंसाली एक फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। अभी दोनों अपनी-अपनी फिल्मों को लेकर बिजी हैं। लेकिन समय निकालकर फिल्म से जुड़े अहम फैसलों पर बात करेंगे।
ये भी पढ़ें: विश्व पर्यावरण दिवस पर सलमान खान ने लॉन्च की बीइंग ह्यूमन ई-साइकिल
इन फिल्मों बिजी हैं सलमान और भंसाली
बता दें कि सलमान खान अपनी आगामी फिल्में 'टाइगर जिंदा है' और 'ट्यूबलाइट' को लेकर काफी बिजी हैं। उनकी फिल्म 'ट्यूबलाइट' इस साल ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। वहीं 'टाइगर जिंदा है' में एक बार फिर सलमान और कैटरीना की जोड़ी नजर आएगी। इसके अलावा संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म 'पद्मावती' बनाने में बिजी हैं।
सलमान-ऐश की जोड़ी को पसंद किया गया
सलमान और भंसाली ने इसके पहले 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म में साथ काम किया था। 1999 में आई इस मूवी में सलमान के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन ने काम किया था। उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।
ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'मुन्ना माइकल' का ट्रेलर रिलीज, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, निधि अग्रवाल भी लीड रोल में
10 साल पहले साथ किया था काम
इसके बाद सलमान संजय के साथ साल 2007 में 'सावरियां' फिल्म की थी। इस मूवी में रणबीर कपूर और सोनम कपूर लीड रोल में थे। वहीं सलमान गेस्ट के तौर पर नजर आए थे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
-
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयुष्मान खुराना ने दिखाई दरियादिली, किया ये जरूरी काम
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए