काला हिरण शिकार केस: सलमान खान को बेल मिलने पर खुश हुईं राखी बहनें, ऐसे जताई खुशी
सेशन कोर्ट के जज रवींद्र कुमार जोशी ने अपना फैसला सुनाते हुए सलमान को जमानत दे दी। पिछले दो दिन से सलमान जेल में थे। वहीं उनकी दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता भी जोधपुर में ही थीं।
बिहार:
काला हिरण शिकार मामले में मिली 5 साल की सजा के खिलाफ सलमान खान की जमानत याचिका पर सेशन कोर्ट ने शनिवार को अपना फैसला सुना दिया। उन्हें 50 हजार के मुचलके पर जमानत मिल गई है।
इस खबर को सुनते ही सलमान खान के फैंस खुशी से झूम उठे। बिहार में रहने वाली सलमान की राखी बहनें सबा और फरहा ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। बता दें कि इन बहनों के सिर आपस में जुड़े हुए हैं। दोनों हर साल राखी के दिन 'दबंग' खान से मिलने मुंबई आती हैं।
ये भी पढ़ें: काला हिरण शिकार मामला: सलमान खान को जोधपुर कोर्ट से मिली जमानत
Bihar: Rakhi sisters of #SalmanKhan Saba and Farah celebrate in Patna after he was granted bail by Jodhpur Court in #BlackBuckPaochingCase pic.twitter.com/9A9slOeHWy
— ANI (@ANI) April 7, 2018
बता दें कि सेशन कोर्ट के जज रवींद्र कुमार जोशी ने अपना फैसला सुनाते हुए सलमान को जमानत दे दी। पिछले दो दिन से वह जेल में थे। वहीं उनकी दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता भी जोधपुर में ही थीं। शुक्रवार को प्रीति जिंटा भी सलमान से मिलने सेंट्रल जेल पहुंची थीं।
20 साल पुराने इस केस में सैफ अली खान, सोनाली बेंद्र, तब्बू और नीलम कोठारी भी सह आरोपी थे, लेकिन उन्हें कोर्ट ने बरी कर दिया था।
ये भी पढ़ें: World Health Day 2018: ध्यान रखें बस ये 8 बातें, नहीं पड़ेंगे बीमार
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह